{"_id":"6228fa71447fc963667d0759","slug":"two-died-kashipur-news-hld4559697184","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में कैंटर चालक समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में कैंटर चालक समेत दो लोगों की मौत
विज्ञापन
मृतक राकेश
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। अलग-अलग हादसो में कैंटर चालक समेत समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
आईटीआई थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी कुलदीप सिंह यहां ग्राम अजीतपुर स्थित स्टोन क्रेशर में जेसीबी मशीन पर ऑपरेटर था।
मंगलवार देर राम करीब साढ़े दस बजे वह ड्यूटी कर घर वापस लौट रहा था। अजीतपुर के पास किसी वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। कुलदीप का तीन साल पहले ही विवाह हुआ था। परिवार में पत्नी और डेढ़ वर्षीय बेटा एकमजोत है। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था। सूचना पर पहुंचे एसआई संतोष रोडियाल ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया।
उधर, कैंटर चालक निगोहा जिला रामपुर (यूपी) निवासी राजेश कुमार रुद्रपुर से माल भरकर काशीपुर की तरफ आ रहा था। सुल्तानपुरपट्टी क्षेत्र में एनएच पर एक रोडवेज बस से कैंटर की भिड़ंत हो गई। हादसे में कैंटर चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राजेश का दो साल पहले विवाह हुआ था। उसकी डेढ़ वर्ष की बेटी है।

मृतक कुलदीप- फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन