{"_id":"619562cf64c21e477c7493ef","slug":"two-died-kashipur-news-hld4448916146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात की कार दुर्घटनाग्रस्त, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात की कार दुर्घटनाग्रस्त, दो युवकों की मौत
विज्ञापन
मृतक महेश का फाइल।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुर। बरात से लौट रही कार अनियंत्रित होकर किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना कोतवाली ठाकुरद्वारा यूपी क्षेत्र की है।
मुरादाबाद के कस्बा कांठ से मंगलवार को एक बरात जसपुर आई थी। वापसी में देर रात करीब एक बजे कार जसपुर ठाकुरद्वारा मार्ग पर ग्राम अमियावाला से करीब 15 मीटर आगे पहुंची तो कार चालक महेश कुमार (25) निवासी गांव घोसीपुरा थाना कांठ का कार से नियंत्रण हट गया। इससे कार सड़क किनारे एक गहरे गड्ढे में पलट गई। इनमें महेश कुमार (24) और अमित प्रजापति (26) निवासी गांव घोसीपुरा थाना कांठ की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि कुलदीप पुत्र रमेश सिंह, अमित पुत्र गोपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह पुत्र हरस्वरूप सिंह, पंकज कुमार पुत्र दयाराम सिंह, मोनू पुत्र प्रेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल जेएस देउपा ने बताया कि घटना की उन्हे जानकारी नहीं है। वहीं, अमियावाला के ग्राम प्रधान पति शाहनवाज ने बताया कि हादसा देर रात करीब एक बजे हुआ है। रात को ही लोग क्षतिग्रस्त कार, घायल एवं मृतकों को अपने साथ ले गए।

मृतक अमित का फाइल फोटो।- फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन