{"_id":"5c8e9b8bbdec2213ea538570","slug":"two-companies-bottleneck-restrictions-on-railways","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में दो कंपनियों के बोतल बंद पानी पर प्रतिबंध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे में दो कंपनियों के बोतल बंद पानी पर प्रतिबंध
Mon, 18 Mar 2019 12:40 AM IST
अरुण कुमार
अरुण कुमार
अरुण कुमार
Published by: अरुण कुमार
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
water bottle
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर किन्ले और एक्वाफिना कंपनी का बोतल बंद पानी बेचना वेंडरों को भारी पड़ सकता है। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक ने दोनों कंपनी के सील बंद पानी की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने और ग्राहकों को डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
काशीपुर रेलवे जंक्शन पर तीन कैंटीन और छह ट्रालियों पर खाद्य सामग्री बेची जाती है। तीनों प्लेटफार्म पर तीन-तीन ट्रालियां संचालित होती हैं। कैंटीन संचालकों की ओर से ट्रेनों में यात्रा करने वाले लोगों को रेल नीर के साथ बिसलेरी, एक्वाफिना, किन्ले आदि कई कंपनियों का सील बंद पानी मुहैया होता है।
विज्ञापन
उधर, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक ने खानपान ठेकेदार को लिखित पत्र भेजकर कहा कि महाप्रबंधक के निर्देशानुसार मंडल के सभी खानपान इकाइयों पर डिजिटल भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए। रेलवे की खानपान नीति 2017 में डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने की बात कही गई है। इसके लिए खानपान इकाइयों पर स्वैप मशीन लगाकर यात्रियों को डिजिटल सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कोट
- 14 मार्च को कैंटीन और ट्राली संचालक के खानपान ठेकेदार को लिखित में पत्र भेजकर रेल नीर उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में बेली, यश, किंग, रॉयल, यूपी लाइफ की बिक्री सुनिश्चित करने को कहा गया। वहीं एक्वाफिना और किन्ले कंपनियों के सील बंद पानी की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए हैं। यदि आदेश की अवहेलना की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एचएस सागर, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक