फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   two case of dowry act in khatima

Udham Singh Nagar News: दहेज उत्पीड़न के दो केस में सात नामजद

Wed, 11 Oct 2023 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 11 Oct 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
two case of dowry act in khatima
खटीमा। दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में पीड़िताओं ने ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ग्राम बनगवां निवासी परमजीत कौर ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि 30 जनवरी 2022 को उनका विवाह पपिंदर सिंह के साथ हुआ था। उनका आरोप है कि पति और सास हरवंश कौर दहेज में मायके से बाइक और एक लाख रुपये लाने के लिए उसे प्रताड़ित किया।


असमर्थता जताने पर पीड़िता से गलौज और मारपीट कर गर्भावस्था में ही उसे मायके भेज दिया। वहां उसने एक पुत्री को जन्म दिया। इसका पूरा खर्चा पीड़िता के माता-पिता ने दिया। इसके बावजूद 15 जुलाई को बच्ची को छीन कर मां-बेटी को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन




उसी गांव की दूसरी पीड़िता बलजिंदर कौर ने भी पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उनका विवाह 21 फरवरी 2022 को गदरपुर के ग्राम चुनपुरी निवासी कमलजीत सिंह के साथ हुआ। आरोप है कि पति, सास कैलाश कौर, जेठ अमरजीत सिंह, जेठानी रेशमा और ननद परमजीत कौर दहेज में बाइक और दो लाख रुपये मायके से लाने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोप है कि मांग पूरी न होने पर 20 मई 2022 को इन आरोपियों ने उसे घर से भगा दिया। तब से वह मायके में है। तीन जुलाई को आरोपी उसके मायके आए और लात, घूसों से पीटा। धमकी भी दी गई। केस दर्ज कर पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed