फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two arrested with spurious liquor in Kashipur

Udham Singh Nagar: काशीपुर में नकली शराब के 217 अद्धे-पव्वों के साथ दो गिरफ्तार, एक आरोप पुलिस पकड़ से बाहर

Fri, 17 Jan 2025 12:07 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 17 Jan 2025 12:07 PM IST
सार

काशीपुर में निकाय चुनाव के चलते पुलिस, एसओजी टीम ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर ब्रांडेड कंपनी की नकली शराब के 217 अद्धे-पव्वे बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से दो बाइक भी कब्जे में लेकर कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
Two arrested with spurious liquor in Kashipur
kashipur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव के चलते पुलिस, एसओजी टीम ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर ब्रांडेड कंपनी की नकली शराब के 217 अद्धे-पव्वे बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से दो बाइक भी कब्जे में लेकर कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


एसएसपी मणिकांत मिश्रा व एसपी अभय सिंह ने शिकायत मिलने पर पुलिस व एसओजी टीम का गठन किया। बीते बुधवार को एसपी अभय सिंह ने कोतवाली में घटनाक्रम का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एसओजी प्रभारी रविंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ढकिया गुलाबो मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दो बाइक सवारों को पकड़ा। आरोपियों ने अपना नाम हरपाल निवासी सिरसी मकदूमपुर नखासा भीमनगर (यूपी) और प्रदीप कुमार निवासी खड़कपुर देवीपुरा लाईनपार थाना आईटीआई बताया। पुलिस ने अलग-अलग ब्रांड की नकली शराब के 98 पव्वे और 119 क्वार्टर बरामद किए।
विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक ने शराब की नकली होने के पुष्टि की। वे शराब बेचने काशीपुर जा रहे थे। यह शराब खिलेंद्र सिंह निवासी ग्राम भगदवा थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद स्थित शूकर पालन फार्म में तैयार करते हैं। आरोपी खिलेंद्र सिंह पुलिस पकड़ से बाहर है। सूत्रों की मानें तो आईटीआई थाना क्षेत्र के एक वार्ड पार्षद ने यह शराब मतदाताओं में बांटने के लिए मंगवाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed