फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two arrested with 60 kg of banned meat

Udham Singh Nagar News: प्रतिबंधित 60 किलो मांस के साथ दो गिरफ्तार

Fri, 24 Jul 2026 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 24 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with 60 kg of banned meat
बाजपुर। गोवंश संरक्षण स्कवाड, पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर बरहैनी क्षेत्र स्थित एक दुकान पर प्रतिबंधित मांस बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 60 किलो प्रतिबंधित मांस सहित अन्य उपकरण बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गोवंश संरक्षण स्कवाड के प्रभारी पंकज बेलवाल और बरहैनी पुलिस चौकी प्रभारी संदीप शर्मा ने गांव बरहैनी पोपपुरी स्थित एक दुकान पर प्रतिबंधित मांस बेचते रंगेहाथ दो आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद आजम निवासी यूपी के नरपतनगर रामपुर और दूसरे आरोपी ने अपना नाम खलील अहमद निवासी बाजपुर के गांव चनकपुर बताया। मौके से 60 किलो प्रतिबंधित मांस, एक इलेक्ट्रानिक तराजू मय स्टील बर्तन, एक कुल्हाडी, लकड़ी का एक गुटका, दो चाकू, एक पाटल, एक सूजा बरामद हुआ। पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. कोमल सिंह ने मौके पर पहुंचकर बरामद मांस के सैंपल लिए। पुलिस के अनुसार आरोपी मोहम्मद आजम पर यूपी के थाना स्वार रामपुर में गोकशी की प्राथमिकी दर्ज है। यहां आकर आरोपी मांस बेचने का कार्य कर रहा था। सीओ अखलेश कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित मांस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों पर गो संरक्षण के अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed