फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two accused of theft arrested in kashipur

Udham Singh Nagar News: घर के ताले तोड़कर हजारों की चोरी का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Fri, 21 Mar 2025 04:52 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 21 Mar 2025 04:52 PM IST
सार

घर के ताले तोड़कर हजारों की नकदी व घरेलू सामान चोरी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों का विभिन्न धाराओं में चालान किया है।

विज्ञापन
Two accused of theft arrested in kashipur
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

काशीपुर में घर के ताले तोड़कर हजारों की नकदी व घरेलू सामान चोरी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों का विभिन्न धाराओं में चालान किया है।

विज्ञापन

जसपुर खुर्द कॉलोनी निवासी अमनदीप सिंह पुत्र सरदारा सिंह ने आईटीआई थाने में बीती 19 मार्च को तहरीर सौंपी। जिसमें बताया कि वह बीती 14 मार्च को किसी कार्य से जिला बिजनौर के ग्राम मोहम्मदपुर राजौरी, अफजलगढ़ गया था। इसी दौरान रात के समय चोर उसके दरवाजे का ग्रिल काट कर घर में घुस गए। चोरों ने अलमारी तोड़ कर सोने की एक चेन, एक सोने का कड़ा, दो सोने की अंगूठी, पुरानी चांदी और पांच हजार रुपये चोरी कर लिए। चोर सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी साथ ले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी।

विज्ञापन


घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी खंगाले। बीती 20 मार्च को नई बस्ती मुंडों के पास, ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद निवासी शादाब उर्फ मुन्ना व मोहम्मद आसिफ को द्रोणासागर गेट के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान व डीवीआर बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला ने बताया कि अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं। पूर्व में भी चोरी की घटनाओं में जेल जा चुके हैं। अभियुक्तों के पूर्व आपराधिक इतिहास की बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी कुन्दन सिंह रौतेला, उपनिरीक्षक जीवन सिंह चुफाल व प्रकाश सिंह बिष्ट, कांस्टेबल नीरज शुक्ला, दीपक प्रसाद, राजेश भट्ट, गिरीश विद्यार्थी व एसपीओ अमिताभ सिजवाली शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed