फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two accused named in the firing arrested with two pistols

Udham Singh Nagar News: फायरिंग के नामजद दो आरोपी दो तमंचों के साथ गिरफ्तार

Fri, 01 Mar 2024 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 01 Mar 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two accused named in the firing arrested with two pistols
बाजपुर। पुलिस ने महोली जंगल में फायरिंग के मामले में नामजद दो आरोपियों को दो तमंचों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। सात नामजद आरोपियों को पहले जेल भेजा जा चुकी है।दस दिन पहले गांव महोली जंगल में छात्र संघ चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई थी। जिसमें दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 26 नामजद और अन्य लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। फायरिंग की घटना में घायलों का इलाज हल्द्वानी में किया गया था। घटना के बाद नामजद और उनके समर्थक भूमिगत हो गए थे। एसपी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि केलाखेड़ा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार देर शाम हल्द्वानी स्थित रामपुर रोड आईटीआई के निकट एक निजी अस्पताल के पास घेराबंदी कर गुरविंदर सिंह उर्फ गिन्दर निवासी गांव महोली जंगल, गुरपेज सिंह उर्फ पेजा निवासी अजीतपुर थाना आईटीआई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर गुरविंदर सिंह से एक तमंचा 32 बोर और गुरपेज सिंह से एक तमंचा 315 बोर बरामद किया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी है। टीम में केलाखेड़ा एसओ ललित मोहन रावल, एसआई देवेन्द्र सिंह मेहता, संजय सिंह बोरा, मुकेश चन्द्र, नागेन्द्र राठी, महेन्द्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed