फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two accused arrested with heroin in tanakpur champawat

Uttarakhand: हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपी शहजादे ने मादक पदार्थ खटीमा से लाने की बात स्वीकारी

Fri, 21 Mar 2025 05:32 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 21 Mar 2025 05:32 PM IST
सार

टनकपुर कोतवाली पुलिस की टीम ने दो आरोपियों के कब्जे से 7.50 ग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
Two accused arrested with heroin in tanakpur champawat
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

 

विज्ञापन

चंपावत जिले के टनकपुर कोतवाली पुलिस की टीम ने दो आरोपियों के कब्जे से 7.50 ग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात में प्रभारी कोतवाल चेतन रावत, एसएसआई पूरन सिंह तोमर के साथ कोर्ट के तलाशी के वारंट पर वार्ड संख्या 3 वर्मा लाइन निवासी आरोपी शहजादे खान उर्फ सज्जू के घर पर मादक पदार्थों की बिक्री और संग्रह के उपयोग करने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया।

विज्ञापन


आरोपी शहजादे ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह खटीमा के ग्राम दियूरी निवासी जस्सी नाम के व्यक्ति से उक्त हेरोइन लाया था। जिसे वह क्षेत्र के लोगों को छोटे छोटे बिटों में बेचता है। इसमें जाहिद खान के कब्जे से एक बिट हेरोइन बरामद हुई। जबकि वार्ड के ही आरोपी जाहिद खान के कब्जे से एक बीट हेरोइन, एक भारतीय सौ रुपये का नोट, 10 रुपये का नेपाली जला हुआ नोट, एक सिगरेट, एक लाइटर आदि बरामद हुआ। पुलिस टीम में महिला एसआई हिमानी गहतोड़ी, महिला कांस्टेबल प्रीति समेत अनेक पुलिस कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बीते दिनों बनबसा में पुलिस ने नानकमत्ता निवासी आरोपी मंगत सिंह उर्फ मंगू को गिरफ्तार किया था। इसके कब्जे से करीब 20 लाख रुपये की हेरोइन बरामद हुई थी। आरोपी से पूछताछ में बनबसा और टनकपुर के कुछ लोगों के इस धंधे में लिप्त होने के इनपुट पुलिस को मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed