{"_id":"5866968c4f1c1b132ceed246","slug":"twenty-three-million-dollars-from-a-bank-account-manager-fired","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर के खाते से पौने 3 लाख रुपए निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक मैनेजर के खाते से पौने 3 लाख रुपए निकाले
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
Updated Fri, 30 Dec 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्बन को आपरेटिव बैंक के मैनेजर और उनकी पत्नी के संयुक्त खाते से अज्ञात ने पौने तीन लाख रुपए निकाल लिए। प्रबंधक ने जब खाते को चेक किया तो रुपए गायब होने से हैरत में पड़ गए। पुलिस ने मैनेजर की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रॉयल इनक्लेव गौतमनगर निवासी व अर्बन को आपरेटिव बैंक के मैनेजर राजीव मेहरोत्रा ने शुक्रवार को एसएसआई लाखन सिंह को दी तहरीर में कहा है कि उनका और उनकी पत्नी का स्टेशन रोड स्थित एक्सिस बैंक में संयुक्त खाता है। बीते बृहस्पतिवार को उसने बैंक जाकर खाते का स्टेटमेंट निकलवाया तो उसे खाते से 2 लाख 75 हजार 440 रुपये निकालने का पता चला। बीते 14 अप्रैल से 17 मई के बीच किसी ने उनके खाते से यह राशि निकाली है।
उन्होंने 4 अप्रैल को खाते से केवल पांच हजार रुपए ही निकाले थे। उसके बाद खाते से कोई लेनदेन नहीं किया गया। उसने जब कर्मचारी से खाते से रुपए निकालने की जानकारी मांगी, लेकिन उसने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। उसने खाते से रुपए निकालने के पीछे मिलीभगत का अंदेशा जताया। फोन पर राजीव ने बताया कि एक्सिस बैंक में उनका और पत्नी सीमा के नाम पर संयुक्त खाता है। एसएसआई लाखन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।