फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   , tumdia low water dams , irrigation woes deepen

तुमड़िया डैम में पानी कम, गहराएगा सिंचाई का संकट

Wed, 07 Sep 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर Updated Wed, 07 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 रामनगर के कोसी बैराज, बड़ी नहर में चल रहे मरम्मत कार्य और बारिश कम होने से तुमड़िया डैम में काफी कम मात्रा में पानी है। यदि यही हाल रहा तो रवि के सीजन में यूपी और उत्तराखंड के किसानों के समक्ष सिंचाई के लिए पानी का संकट गहरा सकता है। दरअसल 20 किलोमीटर लंबे तुमड़िया डैम का निर्माण 1962 में शुरू होकर 1967 में पूरा हुआ था।

डैम के पानी से काशीपुर और जसपुर के साथ ही मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर में करीब 49 हजार हेक्टेयर में सिंचाई होती है। डैम में  847 मीटर गेज पानी भरता है, लेकिन इस बार बारिश कम होने से अभी तक केवल 832 मीटर गेज ही भर सका है। जलाशय में तुमड़िया नाला, ढेला नदी, कोसी बैराज की नहर से पानी भरता है।
विज्ञापन


कोसी नदी में पानी तो हैं लेकिन रामनगर के कोसी बैराज और तुमड़िया को आने वाली सिंचाई नहर में मरम्मत का काम चलने से डैम में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। डैम में पानी नहीं भरने से किसान अभी से चिंतित हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के माथे पर भी बल आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्षा नहीं होने और कोसी बैराज में निर्माण कार्य चलने से तुमड़िया डैम का काफी हिस्सा खाली है। जिससे रवि की फसल के लिए पानी का संकट रहेगा। किसान यूनियन ने पानी नहीं होने से फसलों को होने वाले नुकसान का हर्जाना मांगने तक की चेतावनी दी है।
-आरएस आर्य, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed