फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   truck rams over collectrate person

ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कलक्ट्रेट कर्मी घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
truck rams over collectrate person
रुद्रपुर। रुद्रपुर-नैनीताल रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त होकर हाइवे किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। इस दौरान कार चालक कलक्ट्रेट कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रुद्रपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मेट्रोपोलिस कॉलोनी निवासी हरीश रौतेला रुद्रपुर कलक्ट्रेट में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार को वह अपनी कार से कलक्ट्रेट आ रहे थे। नैनीताल हाईवे पर हल्द्वानी से आ रहे ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार छिटककर सड़क हाइवे गड्ढे में जाकर पलट गई। कार के पलटते ही आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। उन्होंने कार में सवार हरीश को बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। सीओ अमित कुमार ने बताया कि ट्रक को सिडकुल चौकी में ले जाकर खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed