{"_id":"5706acee4f1c1b5c28c8115f","slug":"trolley-laden-six-acres-of-wheat-burned","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राली में लदा छह बीघा गेहूं जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राली में लदा छह बीघा गेहूं जलकर राख
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Fri, 08 Apr 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
गेहूं
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीपुर बिचवा गांव में ट्रैक्टर ट्राली में लाद कर लाया जा रहा गेहूं आग की चिंगारी की चपेट में आ गया। इससे गेहूं और ट्राली जल गयी, ट्रैक्टर को भी नुकसान हुआ है। आग बुझाने के प्रयास में तीन और काश्तकारों का चार बीघा गेहूं जल गया।
विज्ञापन
सूरज चौंसाली के छह बीघा खेत का गेहूं काटकर नारायण सिंह बिष्ट के ट्रैक्टर में लाद कर चालक लाल सिंह गांव की ओर ला रहा था। इस दौरान आई चिंगारी से ट्राली में रखे गेहूं में आग लग गयी।
विज्ञापन
चालक ट्रैक्टर को लेकर खाली खेत की गया। लेकिन इस बीच आग इतनी भड़क गयी कि नजदीक के विनोद राणा, निर्मल सिंह, धर्म सिंह के चार बीघा खेत में खड़ा गेहूं भी जल गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। तहसीलदार राधेश्याम राणा ने मौका मुआयना कर काश्तकारों को मुआवजे का आश्वासन दिया है।