{"_id":"5706aa5e4f1c1b1e28c811d6","slug":"travel-to-kashipur-in-just-15-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मात्र 15 रुपये में जाइए काशीपुर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मात्र 15 रुपये में जाइए काशीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Fri, 08 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं-गूलरभोज स्टेशन के मध्य टॉडा क्रासिंग पर 53.03 लाख से निर्मित रुद्रपुर-सिडकुल हाल्ट रेलवे स्टेशन का लोकार्पण सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने किया। वहीं उन्होंने काशीपुर को जाने वाली ट्रेन संख्या 55317 को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। अब रुद्रपुर से काशीपुर अब मात्र 15 रुपये में पहुंचा जा सकेगा।
विज्ञापन
लोकार्पण समारोह में कहा कि इस हाल्ट स्टेशन के खुल जाने से क्षेत्रीय जनता विशेषकर काशीपुर, बाजपुर के दैनिक यात्रियों को आवागमन की विशेष सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस स्टेशन के शुरू होने से सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले हजारों लोगों को फायदा भी मिलेगा। कोश्यारी ने केंद्र की मोदी सरकार की भी तारीफ की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जल्द ही मुंबई को सीधी रेल सेवा चलने लगेगी। एजीएम एसएल वर्मा ने बताया रुद्रपुर-सिडकुल हाल्ट के निर्माण में कुल 53.03 लाख रुपये की राशि व्यय हुई है, जिसमें से 12.40 लाख का सहयोग सांसद निधि से मिला।
विज्ञापन
वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केशव पासी ने कहा कि इस हाल्ट को बनवाने के लिए उन्होंने कई अड़चनों का सामना किया। उन्होंने कहा कि रेलवे की स्वीकृति के बाद वन विभाग की तमाम अड़चनों एवं नाम को लेकर हुए लंबे प्रशासनिक संघर्ष के बाद यह हाल्ट जनता को मिला है।
कार्यक्रम में विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, केशव दत्त पासी, सुभाष चतुर्वेदी, डीएम अक्षत गुप्ता, एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले, डीआरएम सीएम जिन्दल, आरसी श्रीवास्तव, रितेश गुप्ता, सुमित गर्ग, एसकेएस रतूड़ी, अरूण कुमार, डीके वर्मा आदि उपस्थित थे।