{"_id":"58dd51cc4f1c1b0b0563e0d5","slug":"train-from-pilibhit-to-majha-on-the-big-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत से मझोला तक बड़ी लाइन पर चलेगी ट्रेन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत से मझोला तक बड़ी लाइन पर चलेगी ट्रेन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Fri, 31 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रॉडगेज लाइन निर्माण के चलते 15 जून 2016 को बंद हुई मीटरगेज सेवा शुक्रवार को फिर शुरू हो जाएगी। यूपी की सीमा मझोला तक ब्राडगेज सेवा हो जाएगी, जबकि मझोला से उत्तराखंड के टनकपुर तक ब्राडगेज सेवा का शुभारंभ अगस्त तक हो सकेगा। सीमांत क्षेत्र से अब दिल्ली-मुंबई ही, नहीं बल्कि देश के अन्य नगरों एवं महानगरों सीधे आवागमन हो सकेगा।
विज्ञापन
शाहजहांपुर, टनकपुर तक बंद मीटरगेज सेवा का साढे़ नौ माह बाद 30 मार्च को पहली बार इस लाइन पर रेल की सीटी बजी। ट्रायल पर निकला इंजन टनकपुर की ओर चल दिया। रेलवे के सेवानिवृत्त स्टेशन अधीक्षक पीके श्रीवास्तव ने बताया कि इंजन फिलहाल पुरानी लाइन पर चला है। पुरानी लाइन के बीच की दूरी को चौड़ा किया गया है। इंजन के ट्रायल के बाद रेलवे की बड़ी लाइन की पटरी, प्लेटफार्म का सामान, सिग्नल आदि सामान टनकपुर तक जरूरत वाले स्थान पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विभागीय सूत्रों की मानें तो इस कार्य में अभी पांच से छह माह का समय लगेगा। ब्राडगेज का सामान इसी लाइन से मालगाड़ी से टनकपुर तक पहुंचेगा। वरिष्ठ व्यवसायी महेंद्र ठाकुर ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि बड़ी रेल लाइन से जुड़ते ही क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों में इजाफा होगा। न का इंजन।
विज्ञापन