फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Traffic will start on ROB by mid-April

Udham Singh Nagar News: आरओबी पर अप्रैल मध्य तक शुरू होगा यातायात

Sat, 02 Mar 2024 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 02 Mar 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Traffic will start on ROB by mid-April

विज्ञापन
काशीपुर। लगभग सात वर्ष के इंतजार के बाद अब अप्रैल के मध्य तक लोड टेस्ट के उपरांत आरओबी पर यातायात शुरू होने की उम्मीद जग गई है। हालांकि अभी तक रेलवे की आरडीएसओ टीम ने निरीक्षण नहीं किया है।
बाजपुर रोड पर लगभग 56 करोड़ की लागत से नवंबर 2017 में आरओबी का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। इसका निर्माण कार्य दो साल में पूरा होना था लेकिन कार्यदायी संस्था दीपक बिल्डर्स लुधियाना की लेटलतीफी और संबंधित विभागों द्वारा निर्माण संबंधी कार्यों के लिए समय से अनुमति नहीं मिलने चलते लगभग सात साल गुजर गए। रेलवे लाइन के ऊपर बने लोहे के स्ट्रक्चर पर एक फरवरी को लिंटर डाला गया। संवाद
विज्ञापन


अभी भी बहुत काम बाकी
केडीएफ के अध्यक्ष राजीव घई ने बताया कि ठेकेदार द्वारा अभी भी कई कार्य रह गए हैं। रेलवे लाइन के ऊपर बने लोहे के स्ट्रक्चर पर दोनों ओर लगभग 125 मीटर की सुरक्षा दीवार बननी है। लेकिन ठेकेदार के पास 25 मीटर ही शटरिंग मैटेरियल है। इसके चलते लेटलतीफी हो रही है। वहीं स्ट्रक्चर के दोनों ओर सुरक्षा के लिहाज से जाली लगाई जानी है, जो कि पंचकुला (हरियाणा) में बन रही है। इसके अलावा स्ट्रक्चर पर पेंट होना है और आरओबी पर बनी सड़क का डामरीकरण किया जाना है। वहीं आरओबी तिराहा पर वाहनों की आवाजाही सुगमता से हो इसके लिए क्रॉसिंग बनेगा। बताया प्रयास किए जा रहे हैं कि ठेकेदार इस महीने यह सभी कार्य पूरे कर दे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे से अनुमति का इंतजार
आरओबी निर्माण का कार्य देख रहे एनएच के अपर सहायक अभियंता कमर आलम ने बताया कि अब रेलवे क्राॅसिंग के ऊपर बने स्ट्रक्चर पर डाले लिंटर का अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) की टीम निरीक्षण करेगी और लोड टेस्ट किया जाएगा। बताया अप्रैल माह के मध्य से सभी कार्य पूरा कर आरओबी यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed