फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Traffic system will remain one-way as Kanwar crowd increases

Udham Singh Nagar News: कांवड़ की भीड़ बढ़ने पर वन-वे रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

Fri, 01 Mar 2024 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 01 Mar 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Traffic system will remain one-way as Kanwar crowd increases
काशीपुर। कांवड़ यात्रा आज से शुरू हो जाएगी। शिवभक्त कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जाने लगे हैं। कांवड़ियों के आने-जाने रूट पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने भी कमर कस ली है। बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक में व्यवस्थाओं को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई। बताया गया कि कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

हरिद्वार से आने वाले कांवड़िए जसपुर होते हुए काशीपुर में प्रवेश करते हैं। यहां नया ढेला पुल से मुंशी राम चौराहा, रतन सिनेमा रोड, महाराणा प्रताप चौक से होते हुए श्रीराम लीला मैदान पहुंचते हैं। जहां से अपने-अपने गंतव्य वाले मार्ग पर रवाना हो जाते हैं। एसपी अभय सिंह के निर्देशन में हुई बैठक में लोनिवि व राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को सड़कों को दुरुस्त करने के लिए कहा गया। ऊर्जा निगम को स्ट्रीट लाइट ठीक करने और नगर निगम को साफ-सफाई करने की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए गए। जल संस्थान को समय रहते कांवड़ियों की आवाजाही के रास्तों पर पेयजल के प्रबंध करने के लिए हिदायत दी गई। एसपी अभय सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। सभी थाना प्रभारियों को स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में सीओ अनुषा बडोला, सहायक नगर आयुक्त यशवीर राठी समेत राजस्व, नगर निगम, लोनिवि, एनएच, जल संस्थान का अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
यात्रा के अंतिम दौर में बंद रहेंगी मांस और मदिरा की दुकानें
Iबैठक में तय किया गया कि कांवड़ के अंतिम दौर में मार्ग के आसपास स्थित मांस और मदिरा की दुकानों को बंद करा दिया जाएगा। एसपी अभय सिंह ने पुलिस कर्मियों को सादी वर्दी में तैनात रहते हुए असामाजिक तत्वों पर नजर रखने, खाने-पाने के सामान सहित किसी भी सामान पर ओवर रेट नहीं करने जैसी शिकायतों पर नजर रखने के निर्देश दिए। I
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पुलिस लगाएगी सेवा दरबार
Iकाशीपुर। स्थानीय पुलिस बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा के अंतिम तीन दिन सेवा दरबार सजाएगी। कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने बताया श्रीराम लीला मैदान में प्रशासन और समाजसेवियों के सहयोग से लगने वाले सेवा दरबार में ठहरने और भंडारे की व्यवस्था होगी। इस संबंध में हुई बैठक में हरिकांत शर्मा, राजू सक्सेना, अंकित अग्रवाल, चंद्रपाल सिंह आदि शामिल रहे। I

---
बोल बम के साथ बढ़ रहे शिवभक्तों के कदम

Iजसपुर। शिव भक्तों का हरिद्वार से जल लेकर आना शुरू हो गया है। मंदिरों की कमेटी के सदस्य शिव भक्तों की सेवा में जुटे हैं। बृहस्पतिवार को पीलीभीत जिले के शिव भक्त जल लेकर महुआडाबरा शिव मंदिर पहुंचे। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने कांवरियों के भोजन विश्राम की व्यवस्था करने में जुटे हैं। हरिद्वार से जल लेकर आए शिव भक्त शिवनंदन ने बताया कि उनकी टोली में 15 शिव भक्त हैं। वजन अधिक होने के कारण प्रतिदिन बहुत कम दूरी तय कर रहे हैं। वह 23 फरवरी को हरिद्वार से जल लेकर चले थे। सात मार्च को पीलीभीत पहुंचेंगे। I

29 केएसपी13पी। जसपुर महुआ डाबरा नगर पंचायत में शिव मंदिर पर विश्राम करते कांवडिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed