Kashipur News: ट्रैफिक सिग्नलों की बत्ती गुल, नियम तोड़ने से मिलती है छूट...इन चौराहों पर लगाए थे सिग्नल
काशीपुर शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए नगर निगम द्वारा लाखों रुपये खर्च कर चौक व तिराहे पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए थे। आज हालात यह है कि एक भी सिग्नल काम नहीं कर रहा है। जिससे वाहन चालकों को नियम तोड़ने से छूट मिल जाती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशीपुर शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए नगर निगम द्वारा लाखों रुपये खर्च कर चौक व तिराहे पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए थे। इनके संचालन की जिम्मेदारी पुलिस विभाग को दी गई थी। इसके बाद चैती चौराहे पर पुलिस विभाग द्वारा एक और सिग्नल लगाया गया था। आज हालात यह है कि एक भी सिग्नल काम नहीं कर रहा है। जिससे वाहन चालकों को नियम तोड़ने से छूट मिल जाती है।
औद्योगिक क्षेत्र काशीपुर में समय के साथ आबादी में बढ़ोतरी हुई है। इससे सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। यहां महाराणा प्रताप चौक, टांडा उज्जैन तिराहा, चीमा चौराहा और चैती चौराहे पर सिग्नल लगाए गए थे। हालांकि, ओवरब्रिज बनने के कारण महाराणा प्रताप चौक का सिग्नल हटा दिया गया था। इसी दौरान अन्य सिग्नलों का संचालन भी बंद कर दिया गया था। ओवरब्रिज का निर्माण वर्ष 2017 में शुरू हुआ था, तभी महाराणा प्रताप चौक के सिग्नल को हटाया गया था। सातों वर्षों के बाद ब्रिज तो बनकर तैयार हो गया, लेकिन ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था को अभी तक चालू नहीं किया गया है।
इससे चीमा चौराहा और टांडा उज्जैन तिराहे पर आए दिन जाम के हालात बनते हैं। चीमा चौराहे की लाइट उतारकर निगम कार्यालय में रखी हुई है। इसी प्रकार चैती चौराहे पर सिग्नल बंद पड़े हैं। व्यवस्था होने के बावजूद शहर के चौराहों और तिराहों पर लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। इसे दुरुस्त कराने के लिए कोई भी सुध नहीं ले रहा है। जाम से राहत दिलाने के मकसद से नगर निगम ने वर्ष 2013 में लाखों रुपये में चीमा, एमपी चौक व टांडा उज्जैन तिराहे पर ट्रैफिक लाइटें लगाई गई थी।
चैती चौराहा पर पुलिस मुख्यालय द्वारा करीब तीन से चार साल पहले ट्रैफिक सिग्नल लगाया गया था। कुछ महीनों पहले एक ट्रक ने सिग्नल के पोल में टक्कर मार दी थी, इससे सिग्नल टूट गया था। सिग्नल को ठीक कराने के लिए पत्राचार किया गया है। जल्द ही सिग्नल को दुरुस्त कराके दोबारा शुरू किया जाएगा।
- अभय प्रताप सिंह, एसपी