फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Traffic on ROB closed for 72 hours for load testing

Udham Singh Nagar News: लोड टेस्टिंग के लिए आरओबी पर 72 घंटे आवाजाही बंद

Sun, 21 Apr 2024 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 21 Apr 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Traffic on ROB closed for 72 hours for load testing
काशीपुर में आरओबी का लोड टेस्ट कराते अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
काशीपुर। बहुप्रतिक्षित महाराणा प्रताप चौक से बाजपुर रोड पर जाने वाले आरओबी पर लोड टेस्टिंग करने के लिए यातायात 72 घंटे के लिए बंद कर दिया है। लोड टेस्टिंग की रिपोर्ट ओके आने पर इसे यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।


महाराणा प्रताप चौक पर वर्ष 2017 में आरओबी का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। लगभग सात साल बाद बीती 15 अप्रैल की दोपहर भाजपाइयों ने पूर्व घोषणा के मुताबिक आरओबी पर लगी बैरिकेडिंग को हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी थी। उधर एनएच की बिना अनुमति यातायात शुरू करने पर एनएच के एई सुनीत वर्मा ने एसपी अभय सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपकर बिना लोड टेस्टिंग के यातायात बंद कराने को कहा था। जिसके चलते उसी दिन लगभग दो घंटे बाद पुलिस ने बैरिकेडिंग करके बाइकों को ही आवाजाही की अनुमति दी थी।
विज्ञापन


इधर शनिवार दोपहर दो बजे से बाजपुर रोड पर जाने वाले आरओबी पर लोड टेस्टिंग का कार्य शुरू हो गया। जो 72 घंटे की लोड टेस्टिंग के बाद यातायात के लिए खोला जाएगा। एनएच के इंजीनियरों व कार्यदायी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर की देखरेख में लोड टेस्टिंग शुरू की गई है। एनएच के सहायक अभियंता प्रमोद कुमार सुयाल व अपर सहायक अभियंता कमर आलम ने बताया लोड टेस्टिंग के लिए बीते शुक्रवार को रेलवे लाइन के ऊपर वाले हिस्से को चिह्नित किया था। अब उस चिह्नित स्थानों पर लोडेड चार डंपरों को 24 घंटे खड़ा करके प्रत्येक घंटे मॉनिटरिंग होगी। प्रक्रिया के मुताबिक इन डंपरों को हटाकर फिर 24 घंटे तक मॉनिटरिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर एनएच के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया लोड टेस्टिंग 72 घंटे की प्रक्रिया है, जो शनिवार दोपहर 12 बजे से शुरू हुई है। लोड टेस्टिंग की रिपोर्ट ओके आने के बाद ही इसे यातायात के लिए खोला जाएगा। यहां पर एनएच के अपर सहायक अभियंता सुनीत कुमार सिंह, कार्यदायी ठेकेदार कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर जेेएस मथारू व अजय शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed