फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Traders sought permission to transport goods by e-rickshaw.

Udham Singh Nagar News: ई-रिक्शा से सामान लाने और ले जाने के लिए व्यापारियों ने मांगी अनुमति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Traders sought permission to transport goods by e-rickshaw.
बाजपुर। मुख्य मार्ग सहित शहर में ई-रिक्शा पर प्रतिबंध लगने पर व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल कोतवाल नरेश चौहान से मिला। कोतवाल ने ई-रिक्शा चालकों का पास जारी करने का आश्वासन दिया। इस पर व्यापारी सहमत हो गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को व्यापारी कोतवाली पहुंचे और उन्होंने कोतवाल से सामान लाने और ले जाने के लिए ई-रिक्शा की अनुमति देने की मांग की। कोतवाल ने ई-रिक्शा के पास जारी करने और सड़क के दोनों साइड बनी सफेद पट्टी के बाहर वाहन खड़ा करने के लिए कहा। उल्लंघन करने पर वाहन चालक पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि साप्ताहिक बाजार के लिए ई-रिक्शा के जाने पर छूट रहेगी। उन्होंने शहर को जाम मुक्त करने, यातायात व्यवस्था सुधारने पर कोतवाल नरेश चौहान को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहां भाजपा नेता गौरव शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश खुल्लर, महामंत्री ललित कोछड़ वायटी, संजय गोयल, तरसेम गोयल, हरिओम, सौरभ आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed