फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Traders protest against the increase in petroleum products by installing loan counters

व्यापारियों ने लोन काउंटर लगाकर पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्यवृद्धि का किया विरोध

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
Traders protest against the increase in petroleum products by installing loan counters
रुद्रपुर में लोन काउंटर लगाकर विरोध जताते व्यापारी - फोटो : AMAR UJALA
रुद्रपुर। पेट्रोल व डीज़ल के लगातार मूल्यवृद्धि पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल व ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारियों ने अनोखे तरीके से विरोध करते हुए ट्रांसपोर्ट कार्यालय पर लोन काउंटर लगाया। व्यापारियों ने यह भी कहा कि मूल्यवृद्धि से देश में महंगाई बढ़ेगी और इसका सीधा असर आम व्यक्तियों की जेब में पड़ेगा। शनिवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा व महामंत्री हरीश अरोड़ा की अगुवाई में गल्ला मंडी स्थित ट्रांसपोर्ट कार्यालय पर लोन काउंटर लगाया गया।
विज्ञापन
व्यापारियों ने कहा कि विश्व में क्रूड ऑयल के दामों में भारी कमी आई है। मगर केंद्र सरकार द्वारा लगातार मूल्य वृद्धि की जा रही है। इस समय देश में कोरोना जैसी महामारी चल रही है। ऐसे में सरकार को महामारी को देखते हुए पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी करनी चाहिए थी। मगर मूल्य वृद्धि करके सरकार जनता पर दोहरी मार मार रही है। जिस तरीके से प्रतिदिन पेट्रोल व डीजल के रेट बढ़ रहे हैं, इससे माल लाने व ले जाने का खर्चा बढ़ेगा जो उपभोक्ताओं को वहन करना पड़ेगा। कहा कि केंद्र सरकार शीघ्र ही मूल्य वृद्धि वापस ले।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया गया। वहां पर व्यापार मंडल के प्रदेश संयुक्त महामंत्री राजेश बंसल, जिला उपाध्यक्ष सुरमुख सिंह विर्क,ज़िला मंत्री सतपाल गाबा,ज़िला कोषाध्यक्ष विनीत जैन राजकुमार सीकरी,पवन गाबा, सोनू चावला, गुलशन जुनेजा, संदीप चीमा, सुशील गाबा, अंशुल शुक्ला,ओमकार सिंह ढिल्लों आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed