{"_id":"6acd2bbc0e430dae250e7be4","slug":"traders-opposed-the-team-that-arrived-to-install-smart-meters-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-148345-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का व्यापारियों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का व्यापारियों ने किया विरोध
Tue, 13 Oct 2026 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर। नगला बाजार में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची विद्युत विभाग की टीम को व्यापारियों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। टीम के एक दुकान में स्मार्ट मीटर लगाने पर व्यापारी आक्रोशित हो गए और मीटर को उखाड़कर फेंक दिया। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी विरोध में साथ देकर विभागीय कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। आखिरकार विभाग को काम रोकना पड़ा।
सोमवार की सुबह करीब 11 बजे स्मार्ट मीटर लगाने वाली टीम नगला बाजार पहुंची थी। टीम ने पन्ना नामक दुकानदार के प्रतिष्ठान पर स्मार्ट मीटर लगा दिया। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदार एकत्र होकर विरोध करने लगे। व्यापारियों का कहना था कि उनकी आपत्तियों को सुने बिना मीटर लगाए जा रहे हैं। विरोध बढ़ने पर भाजपा और कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ता भी व्यापारियों के समर्थन में आ गए। इसके बाद विद्युत विभाग के एसडीओ ललित आर्या के साथ बैठक हुई। व्यापारियों के अनुसार, वार्ता में फिलहाल नगला बाजार में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य अनिश्चितकाल के लिए रोकने पर सहमति बनी। इसके बाद मामला शांत हुआ और दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों पर लौट गए। संवाद