फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Traders Association Election

चुनाव से पहले व्यापारियों का होगा सत्यापन: भुड्डी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Traders Association Election
सितारगंज में व्यापारियों की बैठक में बोलते प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजक? - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी ने कहा कि मंदी का दौर है। बुरा हाल है। व्यापारी को सजग होना होगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को सत्यापन कराया जाएगा। उसके बाद तुरंत ही सितारगंज की कार्यकारिणी का चुनाव होगा
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट में व्यापार मंडल की बैठक आयोजित हुई। इसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अरोरा ने कहा कि जहां-जहां चुनाव होने हैं, उन्हें पूरा कराया जाए। जिलाध्यक्ष भुड्डी ने कहा कि संगठन में फर्जीवाड़ा नहीं होगा। कहा कि व्यापारी संगठित होकर काम करें। उन्होंने मंडल अध्यक्ष संजय गोयल की प्रशंसा की। कहा कि चुनाव संचालन समिति बनाई जा रही है। चुनाव होने तक पुरानी कार्यकारिणी ही रहेगी। 17 मार्च को रामलीला मैदान काशीपुर में प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसमें सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

जिला महामंत्री निर्मल हंसपाल ने कहा कि किच्छा के बाद अब सितारगंज में चुनाव होगा। इस दौरान व्यापारियों ने विकास प्राधिकरण पर व्यापारियों का शोषण करने का आरोप लगाया। वहां प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कुमार मित्तल, सुरेश अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गोयल, जिलानी अंसारी, कमल जिंदल, विजय सलूजा, रतन लाल गुप्ता, रोशन लाल, सुरेश सिंघल, लियाकत अली खां, नरेश कंसल, राजेश जिंदल, शंकर दत्त जोशी, सुरेश जैन, विपिन मित्तल, राजेश ढल, रामनरेश गोयल, पवन अग्रवाल आदि थे। संचालन मंडल महामंत्री राजीव गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed