फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tractor Trolly Siezed

ईंट और लकड़ी से भरी सात ट्रैक्टर ट्रॉली सीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Tractor Trolly Siezed
सितारगंज मंडी परिसर में सीज खड़ी ईंट व लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रालियां। - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। लॉकडाउन में संपर्क मार्गों के रास्ते यूपी से राज्य में प्रवेश करने वाले ओवरलोड वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। एआरटीओ ने ईंट से भरी चार ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़कर सीज कर दिया। वहीं, किच्छा से सिडकुल जा रही लकड़ी से भरी तीन ट्रैक्टर ट्राली भी पकड़कर जब्त कर लीं।
विज्ञापन

एआरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि बुधवार तड़के करीब चार बजे उन्होंने विभागीय टीम के साथ सरकड़ा गांव में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यूपी से ईंट लेकर ओवरलोड आ रही चार ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ लिया। चारों वाहन कृषि कार्य में उपयोग करने के लिए पंजीकृत मिले। जबकि कॉमर्शियल कार्य में जुटे थे और ओवरलोड भी थे। इस पर चारों को सीज कर दिया। इसके बाद सिडकुल में चेकिंग की तो किच्छा से आ रही लकड़ी से ओवरलोड भरी तीन ट्रैक्टर ट्रालियां जब्त कर ली। टीम में सुपरवाइजर महेंद्र कुमार, वीरेंद्र जोशी, भवान सिंह, बृजमोहन चंदेल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed