{"_id":"659306b03957480afe0d1d65","slug":"tractor-stolen-from-sugar-mill-yard-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-6215-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: चीनी मिल यार्ड से ट्रैक्टर चोरी, किसानों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: चीनी मिल यार्ड से ट्रैक्टर चोरी, किसानों ने किया हंगामा
Tue, 02 Jan 2024 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर कोतवाली में मौजूद एसआई का घेराव करते किसान। संवाद
बाजपुर। चीनी मिल गन्ना यार्ड परिसर में खड़ी गन्ने से भरी टाली को छोड़कर चोर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। घटना से गुस्साए किसानों ने हंगामा किया। किसानों ने इसे मिल प्रशासन की लापरवाही बताई है। इस मामले में किसानों ने कोतवाली में तहरीर सौंपी है।
काशीपुर के गांव अजीतपुर निवासी किसान जगराज सिंह का चालक सरफराज गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली लेकर चीनी मिल में आया था। रविवार की रात करीब 11 बजे गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली को कतार में खड़ा करके चालक सरफराज किसान भवन में जाकर आराम कर रहा था। कुछ देर में एक किसान ने आकर उसे बताया कि उसका ट्रैक्टर नहीं है। खोजबीन करने पर ट्रैक्टर नहीं मिला जबकि गन्ना भरी ट्राली कतार में खड़ी थी। सूचना पर पहुंचे किसानों ने मिल यार्ड में हंगामा किया। खबर मिलते ही मुख्य गन्ना अधिकारी डाॅ. राजीव अरोरा मौके पर पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसानों और गन्ना अधिकारी के बीच झड़प हो गई। किसानों ने कोतवाली पहुंच कर मौजूद एसआई का घेराव कर तहरीर सौंपी।
किसानों का कहना है कि मिल प्रबंधन की ओर से सुरक्षा के इंतजार नहीं है। गन्ना यार्ड में सीसीटीवी भी नहीं लगे हैं। किसानों ने पुलिस प्रशासन से जल्द ही ट्रैक्टर बरामद करने की मांग की है। मौके पर भाकियू ब्लाॅक अध्यक्ष प्रताप सिंह संधू, जगतजीत सिंह, चरन सिंह, हरदयाल सिंह, सुखदेव सिंह, जसपाल सिंह, तेजपाल सिंह आदि मौजूद रहे। सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि ट्रैक्टर चोरी की तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस जांच में टीम जुटी है। संवाद