{"_id":"e03c5b6f90e6f3c0f6e74bfee113be79","slug":"today-the-trains-will-stop-pilibhit-izzatnagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से पीलीभीत-इज्जत नगर के बीच ट्रेनें होंगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से पीलीभीत-इज्जत नगर के बीच ट्रेनें होंगी बंद
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
Updated Fri, 01 Jan 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत से इज्जत नगर के बीच चलने वाली ट्रेनें आज एक जनवरी से बंद कर दी गयी हैं। इस रेलवे मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन छोटी रेल लाइन से बड़ी लाइन के निर्माण के लिए रोका गया है। इस दौरान अप और डाउन ट्रेनों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी की गयी है। उनके समय में भी परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
स्टेशन मास्टर पीके श्रीवास्तव ने बताया कि टनकपुर-पीलीभीत के बीच ट्रेनों की संख्या बढ़ाई गयी है तो कुछ ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया। है। अप गाड़ियों में ऐशबाग-टनकपुर सुबह 4.26, पीलीभीत-टनकपुर 9.04 बजे, शाहजहांपुर-टनकपुर 11.19 बजे, पीलीभीत-टनकपुर शाम 4.40 बजे, पीलीभीत-टनकपुर शाम 7.05 बजे, ऐशबाग-टनकपुर शाम 7.58 बजे का समय है।
विज्ञापन
डाउन गाड़ियों का समय टनकपुर-ऐशबाग सुबह 6.38 बजे, टनकपुर शाहजहांपुर आठ बजे, टनकपुर-पीलीभीत 11.24 बजे, टनकपुर पीलीभीत 9.36, टनकपुर-पीलीभीत शाम सात बजे, टनकपुर-ऐशबाग रात्रि 10.11 बजे जाएगी। श्रीवास्तव ने बताया कि टनकपुर से ऐशबाग तक दो सीधी एक्सप्रेस ट्रेन कर दी गयी हैं। पहली ट्रेन सुबह 6.38 बजे और दूसरी रात को 10.11 बजे जाएगी। उन्होंने कहा कि अप और डाउन ट्रेनों का समय खटीमा स्टेशन का है। कहा कि जानकारी होने पर पीलीभीत से बरेली ट्रेन सेवा के शुरू होने की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन