फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tips given for authentic productivity.

गुणवत्तायुक्त फल और बागवानी उत्पादन के टिप्स दिए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Tips given for authentic productivity.
पंत विवि के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेते किसान। - फोटो : KASHIPUR
समन्वित फल और अनुसंधान परियोजना के तहत पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने किसानों को फलों के गुणवत्तायुक्त उत्पादन और तकनीक की जानकारी दी। ग्राम चांदपुर में अरुण भकू के फार्म पर हुई गोष्ठी में उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. अशोक कुमार सिंह और उनकी टीम ने सूक्ष्म पोषक तत्वों के उपयोग और देर से पकने वाले आम और लीची के संरक्षण के बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने अमरूद की शीतकालीन फसल लेने के लिए बाग बहार को नियंत्रित करने, आम की मलिका और क्लोन 57 आदि प्रजातियों के बारे में भी बताया। कीट वैज्ञानिक पूनम श्रीवास्तव ने कम खर्च में कीटों के खात्मे के बारे में बताया। पादप विभाग के डॉ. एलबी यादव ने रोगों की पहचान और उनके निदान की जानकारी दी। वहां पर ब्रह्मेश गुप्ता, मदन जिंदल, विनीत रावल, महेश अग्रवाल, सुनील मेहरा, समरपाल सिंह, श्वेतांशु चतुर्वेदी, अनुराग बामी आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed