{"_id":"664109419d62d3e1330fe85a","slug":"tiger-attacks-villager-who-was-cutting-grass-in-the-forest-khatima-news-c-236-1-ktm1001-103850-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण पर बाघ ने किया हमला: त्रिलोक ने ऐसे बचाई जान, लोगों ने कह दिया कुछ ऐसा...अब वन विभाग ने उठाया ये कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण पर बाघ ने किया हमला: त्रिलोक ने ऐसे बचाई जान, लोगों ने कह दिया कुछ ऐसा...अब वन विभाग ने उठाया ये कदम
Mon, 13 May 2024 11:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 13 May 2024 11:12 AM IST
सार
Khatima Tiger Attack: चकरपुर में वनरावत बस्ती के पास जंगल में घास काट रहे एक ग्रामीण पर बाघ ने हमला कर दिया। ग्रामीण ने किसी तरह भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खटीमा के पास चकरपुर में वनरावत बस्ती के पास जंगल में घास काट रहे एक ग्रामीण पर बाघ ने हमला कर दिया। ग्रामीण ने किसी तरह भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
मझगांव, धनुषपुल निवासी त्रिलोक सिंह सामंत पत्नी के साथ वन रावत बस्ती आए हुए थे। लौटते समय जंगल में दंपती जानवरों के लिए घास काटने लगे। इसी बीच अचानक बाघ ने त्रिलोक पर हमला कर दिया। पति-पत्नी ने जंगल की ओर भागकर जान बचाई। सूचना पर रेंजर महेश चंद्र जोशी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने घायल का अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाया। लोगों के अनुसार पचौरिया गांव के आसपास भी शनिवार को तीन बाघ देखे गए थे।
विज्ञापन
ये पढ़ें- हाईकोर्ट हमारी शान: गढ़वाल में शिफ्ट किया...तो होगा विरोध, जानें क्या बोले कर्मचारी और पदाधिकारी; बताई वजह
विज्ञापन
बाघ ने घायल किया या जंगल में लगी खरोंच
घायल त्रिलोक सिंह सामंत के अनुसार वह जंगल में घास काटने गए थे, तभी सामने से बाघ दिखाई दिया। बाघ ने अचानक हमला कर उसे घायल कर दिया। इधर आसपास के ग्रामीणों का कहना था कि संभवत त्रिलोक बाघ को देखकर जंगल में भाग रहा होगा, तभी उसको किसी लकड़ी आदि से खरोंच लगी होगी। रेंजर ने बताया कि ग्रामीण पर बाघ ने हमला किया या वह जंगल में भागते समय चोटिल हुआ, इसके बारे स्पष्ट पता नहीं चल सका है। इसके बारे में पता किया जा रहा है।