{"_id":"685709b3652594e3d4025410","slug":"three-youths-arrested-for-spreading-terror-by-firing-sitarganj-news-c-236-1-rdp1007-110105-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीन युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीन युवक गिरफ्तार
Sun, 22 Jun 2025 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज। फायरिंग कर गांव में दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
20 जून को गांव बमनपुरी निवासी रंजीत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 19 जून की रात लवप्रीत सिंह, साहब सिंह, शेरा और गुरमन उनके घर आए और गालीगलौज करते हुए उन्हें बाहर निकलने के लिए कहने लगे। बाहर न निकलने पर उक्त लोगों ने उनके घर के दरवाजे पर लात मारी।
गेट न खोलने पर गुस्साए लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वह बाल-बाल बच गए और किसी तरह अपनी व परिवार की जान बचाई।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर, सीओ बीएस धौनी के पर्यवेक्षण में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया।
टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। 12 घंटे के भीतर पुलिस ने तीन आरोपी दड़हाफार्म निवासी लवप्रीत सिंह, गांव नाकुलिया निवासी साहब सिंह और ढ्योडार निवासी गुरमन सिंह को सिडकुल फेस 2 के पास से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक आरोपी शेरा अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
पुलिस को आरोपी लवप्रीत के पास से एक एकनाली बंदूक, एक कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी पर भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 25 (1 ख) की बढ़ोतरी की।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकारा कि जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5) की भी बढ़ोतरी की।