फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three police officers were overshadowed Yuvktin four policemen , four youths were overshadowed

तीन पुलिस कर्मियों पर भारी पड़ गए चार युवक

Sun, 21 Aug 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Sun, 21 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
गश्त कर रहे तीन पुलिस कर्मियों पर चार युवक भारी पड़ गए। चेकिंग के लिए रोकने पर इन युवकों ने पुलिस कर्मियों पर हमला बोल दिया। वर्दीधारी पुलिस कर्मियों को जान बचाकर मौके से भागना पड़ा। हमलावर पुलिस कर्मियों की बाइक तक लूट ले गए। आनन-फानन में कोतवाली से फोर्स मौके पर भेजी गई लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



वाकया काशीपुर रोड का है। आदर्श कालोनी चौकी के सिपाही आनंद त्रिपाठी, जगदीश सिंह और कृष्णा नेगी शुक्रवार देर शाम काशीपुर रोड पर गश्त कर रहे थे। बताया गया है कि तेल मिल तिराहे के पास डिबडिबा (यूपी) की ओर से दो बाइकों को संदिग्ध हालात में आता देख पुलिस कर्मियों ने उन्हें बाइक रोकने को कहा। चेकिंग के लिए रोकने पर दोनों बाइकों में सवार चारों युवक पुलिस कर्मियों से उलझ गए। बात बढ़ने पर चारों ने पुलिस कर्मियों पर लाठी डंडों, सरिया, ईट आदि से हमला कर दिया। हमलावरों को भारी पड़ता देख पुलिस कर्मियों को मौके से भागना पड़ा। पुलिस कर्मियों की बाइक संख्या यूके06-5347 को भी हमलावर लूटकर ले गए। हमले में तीनों पुलिस कर्मियों को चोटें आई हैं, तीनों ने जिला अस्पताल पहुंचकर उपचार कराया।
विज्ञापन



हमले की सूचना पर कोतवाल जेसी पाठक फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सन्नी निवासी सुभाष नगर डिबडिबा और कीरतपुर निवासी मुन्नू सहित दो अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। हमलावरों की तलाश में शनिवार को भी पुलिस ने हमलावरों के घरों और अन्य स्थानों पर दबिशें दी लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन



रुद्रपुर। गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों पर हमला करने का एक आरोपी पूर्व में चोरी के मामले में जेल भी जा चुका है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक हमलावर सन्नी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस उसके अन्य साथियों का आपराधिक रिकार्ड भी खंगाल रही है।



रुद्रपुर। यूएस नगर के पूर्व एसएसपी केवल खुराना का अपनी पुलिस टीम को चुस्त और ठोस बनाने की मंशा को यूं तो कई पुलिस कर्मियों ने गलत करार दिया था। लेकिन खाकी में एक मजबूत और जांबाज इंसान का जज्बा पैैदा करना ही तत्कालीन एसएसपी केवल खुराना का लक्ष्य था। शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान तीन पुलिस कर्मियों पर मात्र चार बदमाशों का भारी पड़ना कहीं न कहीं उनकी फिटनेस की कमी को बताता है। शनिवार को पुलिस आफिस में कई पुलिस कर्मी और दरोगाओं के मुंह से यही सुना गया कि कप्तान खुराना अपनी टीम को चुस्त और मजबूत बनाना चाहते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed