फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three multi-purpose buildings will be built

Udham Singh Nagar News: बाजपुर में बनेंगे तीन बहुउद्देश्यीय भवन

Tue, 02 Jan 2024 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 02 Jan 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Three multi-purpose buildings will be built

विज्ञापन
रुद्रपुर। केंद्र सरकार की पीएम जन-मन योजना के तहत बुक्सा और राजी जनजाति के आंगनबाड़ी विहीन गांवों में बहुउद्देश्यीय भवन बनाने की कवायद की जा रही है। इसके लिए पहले चरण में बाजपुर के बेतखेड़ी, विजय रंपुरा और बन्नाखेड़ा में बहुउद्देश्यीय भवन बनाने के लिए समाज कल्याण विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेज दिया है। केंद्र सरकार की ओर से बहुउद्देश्यीय भवनों के लिए 60-60 लाख रुपये दिए जाएंगे।
पीएम जन-मन योजना से ऊधमसिंह नगर के 111 राजस्व ग्राम लाभान्वित होने हैं। समाज कल्याण विभाग की ओर से बुक्सा और राजी जनजाति के गांवों का सर्वे कर योजना से लाभान्वित होने वाले गांवों में बहुउद्देश्यीय भवन बनाने के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। 60 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बहुउद्देश्यीय भवन में तीन भवन एक साथ तैयार किए जाएंगे। इनमें एएनएम सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्र और बहुउद्देश्यीय हॉल बनाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


कोट
पहले चरण में बाजपुर क्षेत्र में तीन बहुउद्देश्यीय भवनों का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है। जिन गांवों में आंगनबाड़ी केंद्र की सुविधा नहीं है, वहां बहुउद्देश्यीय भवन बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। भारत सरकार से प्रस्तावों को स्वीकृति मिलने के बाद बहुउद्देश्यीय भवनों को बनाने का कार्य शुरू होगा। - अमन अनिरुद्ध, समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed