फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three died.

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ससुर-दामाद समेत तीन की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Three died.
अकरम खान। (फाइल फोटो) - फोटो : SITARGANJ
खटीमा में रिश्तेदार की गमी में शरीक होकर लौट रहे बाइक सवार ससुर-दामाद समेत तीन लोगों की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। इससे गांव में मातम पसर गया। तीनों को गमगीन माहौल में गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन

ग्राम डियुढ़ी निवासी जलीस अहमद (40) पुत्र मोहम्मद हनीफ अपने दोस्त अकरम खान (38) पुत्र हामिद रजा और रिश्ते के ससुर इंतजार हुसैन (50) पुत्र अनवर हुसैन के साथ बुधवार की शाम खटीमा के गोटिया में अपने रिश्तेदार की मौत होने पर अंतिम संस्कार में शरीक होने गए थे। देर रात तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। प्रतापपुर चौकी के पास हाईवे पर ग्राम सुंदरनगर तिराहा पर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से नागरिक चिकित्सालय खटीमा भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। खटीमा पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। मृतकों की जेब से मिले पहचान पत्रों के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए। बृहस्पतिवार देर शाम गमगीन माहौल में गांव के कब्रिस्तान में तीनों को सुपुर्देखाक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ तीन जनाजे उठने से गांव में पसरा मातम
नानकमत्ता। डियुढ़ी में बृहस्पतिवार को एक साथ तीन जनाजे उठने से गांव शोक में डूबा है। हादसे की सूचना मिलते ही लोगों का हजूम उमड़ पड़ा।
मृतक इंतजार हुसैन जलीस अहमद के रिश्ते में ससुर थे और अकरम दोस्त। तीनों मेहनत मजदूरी करते थे। इंतजार हुसैन की बेगम का पहले ही इंतकाल हो चुका है। घर में उनके चार पुत्र गुड्डूू, सोनू, राजा और चंदा हैं। जलीस अहमद की पत्नी शहनाज हुसैन, पुत्र साहिल अरबाज, पुत्री शहाना व शाहनवाज का रो रोकर बुरा हाल था। मृतक अकरम खान की पत्नी आयशा बी, पुत्र साजिद, पुत्री खतीजा और हुमा के आंसू भी थम नहीं रहे थे। परिजनों को सांत्वना देने वाले लोग परिजनों के करुण क्रंदन को देख खुद को नहीं रोक पाए और उनके भी आंसू छलकने लगे। (संवाद)

जलीस अहमद। (फाइल फोटो)

जलीस अहमद। (फाइल फोटो)- फोटो : SITARGANJ

इंतजार हुसैन। (फाइल फोटो)

इंतजार हुसैन। (फाइल फोटो)- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed