फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three arrested for killing ATM guard

एटीएम के गार्ड की हत्या में तीन गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for killing ATM guard
खटीमा। एसबीआई के एटीएम के गार्ड की हत्या का खुलासा सीबीसीआईडी ने कर दिया है। 34 महीने तक चली जांच और साक्ष्य जुटाने के बाद सीबीसीआईडी तीन हत्यारोपियों तक पहुंच गई। टीम ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बीते आठ अगस्त 2019 कुटरा गांव में एसबीआई के एटीएम गार्ड भगवान सिंह भंडारी (35) पुत्र लक्ष्मण सिंह भंडारी की हत्या कर दी गई थी। भंडारी का शव कुटरा गांव के पूरन सिंह के घर पर सीढ़ी के पास पड़ा मिला था। तत्कालीन सीओ एमसी बिंजोला व तत्कालीन कोतवाल संजय पाठक ने नागरिक चिकित्सालय पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया था। सीओ और कोतवाल ने इस मामले में कई लोगों से पूछताछ भी की थी। मृतक के चाचा कैलाश भंडारी ने हत्या की तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट और खून के नूमने लिए थे।
विज्ञापन

घटना के नौ दिन बाद भी खुलासा न होने पर ग्रामीणों ने कोतवाली में हंगामा किया था। पुलिस के आला अधिकारियों ने हत्याकांड का खुलासा न होने पर परिजनों की मांग पर बीते 17 नवंबर 2019 को मामला सीबीसीआईडी को स्थानांतरित कर दिया गया था, जिसके बाद सीबीसीआईडी की टीम जांच पड़ताल में जुट गई और सर्विलांस के जरिये साक्ष्य संकलित किए। सीबीसीआईडी ने हत्या में नामजद कुटरा गांव के ही ध्रुव सिंह, सुरेंद्र सिंह राणा उर्फ गुड्डू और किशन सिंह उर्फ कन्हैया का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया, जिसके बाद तीनों का नाम भगवान सिंह की हत्या में सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सोमवार को सीबीसीआईडी की टीम ने तीनों को कोतवाली बुलाया और फिर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया।
टीम में सीबीसीआईडी हल्द्वानी की निरीक्षक जानकी भंडारी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, पावन स्वरूप, कांस्टेबल अमरजीत सिंह, मो. तारिक, दीपक नेगी, चालक कांस्टेबल चंद्र प्रकाश जोशी आदि थे।

अवैध संबंधों के चलते गार्ड की गई थी जान : कोतवाल
खटीमा। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि एसबीआई के एटीएम में तैनात गार्ड भगवान सिंह भंडारी की हत्या की वजह अवैध संबंध रहे। भगवान सिंह भंडारी का क्षेत्र की एक महिला से अवैध संबंध थे, जो कि इन तीनों आरोपियों को नागवार लगा। उन्होंने भगवान सिंह को शराब पीने के बहाने खेत में बुलाया और उसके सिर में लकड़ी और लोहे की पत्ती से वार कर हत्या कर दी थी। इसी मामले सीबीसीआईडी ने पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के साथ ही सर्विलांस के जरिए साक्ष्य जुटाए तब जाकर हत्या का खुलासा हुआ है। वारदात पुरानी होने के कारण घटना में प्रयुक्त लकड़ी और लोहे की पत्ती बरामद नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed