फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three accused of double murder arrested, one absconding

Udham Singh Nagar News: दोहरे हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Mon, 04 Mar 2024 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 04 Mar 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Three accused of double murder arrested, one absconding

विज्ञापन
काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र में बीते बृहस्पतिवार की रात मामूली बहस पर हुई चाकूबाजी में दोहरे हत्याकांड के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि उनका एक साथी फरार है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
आईटीआई थाना परिसर में रविवार को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने घटनाक्रम का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस की टीमों ने काशीपुर के अलावा बागपत, मुरादाबाद, बिजनौर आदि जगहाें पर दबिश दी। पुलिस ने बीते शनिवार की शाम नूरपुर कुंडेश्वरी से आ रहे बाइक सवार युवकों को रोका और आरोपी विवेक कुमार निवासी ढकिया नंबर एक कुंडेश्वरी और गर्व मेहरा निवासी श्यामपुरम कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

तलाशी में गर्व मेहरा के कब्जे से एक चाकू बरामद हुआ जिसके बाद अभियोग में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गई। पुलिस टीम ने कार्तिक शर्मा और दीपक कुमार उर्फ हुड्डा की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर नजीबाबाद से सवारी गाड़ी में आ रहे आरोपी दीपक निवासी ग्राम पच्चावाला बंगाली कॉलोनी भीमनगर रोड कुंडेश्वरी को पुलिस ने परमानंदपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना के दिन पहनी कमीज खून से सनी और घटना में प्रयुक्त चाकू उसके घर के स्टोर रूम से बरामद कर लिया जबकि इनका एक साथी कार्तिक शर्मा निवासी ग्राम ढकिया नंबर एक कुंडेश्वरी की पुलिस तलाश कर रही है। एसएसपी ने बताया कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टीम के लिए की 1500 रुपये इनाम की घोषणा
काशीपुर। दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते समय एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पुलिस टीम के लिए 1500 रुपये के इनाम की घोषणा की। उन्होंने बताया गठित टीमें घटना वाले दिन से आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। टीम में आईटीआई थाना प्रभारी प्रवीण कोश्यारी, एसआई अनिल उपाध्याय, जीवन सिंह चुफाल, दीवान सिंह बिष्ट, सुशील कुमार, प्रकाश सिंह बिष्ट, मनोज जोशी, विनोद जोशी के अलावा एसओजी प्रभारी मनोज धौनी, एएसआई सोम सिंह आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।


ये था मामला
काशीपुर। बीते बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे चैती तिराहा के पास दो गुटों में विवाद के चलते हमलावर युवकों ने चाकू से आकाश सैनी निवासी कुमाऊं कॉलोनी कुंडेश्वरी और अजय कश्यप निवासी विशालनगर कॉलोनी को लहूलुहान कर दिया था। इस घटना में आकाश सैनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि अजय कश्यप को गंभीरावस्था में गिरीताल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे अजय ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पुलिस ने इस मामले में मृतक आकाश सैनी के भाई चमन सैनी पुत्र महेश सैनी की तहरीर पर आरोपी कार्तिक शर्मा, गर्व मेहरा, दीपक कुमार उर्फ हुड्डा और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ धारा 302, 307, 323, 504, 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया था। हत्याकांड के खुलासे के लिए एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर छह टीमों का गठन किया गया और इसमें एसओजी टीम की मदद भी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed