फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Thousands were then stolen from the warehouse to get Shaugr

चीनी मिल के गोदाम से फिर हुई हजारों की चोरी

Sun, 09 Aug 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/गदरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/गदरपुर Updated Sun, 09 Aug 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

गदरपुर। माहभर पहले किसान सहकारी चीनी मिल परिसर में हुई कॉपर तार की चोरी का खुलासा भी नहीं हुआ, कि शुक्रवार रात चोरों ने दोबारा गोदाम की छत की टीन हटाकर हजारों रुपये के ब्रास पाइप चोरी कर लिए। चीनी मिल कर्मियों की सूचना पर थानाध्यक्ष मनीष उपाध्याय ने चोरी के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया।


 किसान सहकारी चीनी मिल परिसर के गोदाम में ब्रास पाइप रखी हुई थी। शुक्रवार की रात में चोरों ने 30 फीट ऊंचे गोदाम की टीन की छत हटाकर 74 किलो के 14 ब्रास पाइप एवं क्वाड ट्यूब का एक बंडल चोरी कर लिया। जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है। चीनी मिल कर्मियों को चोरी का पता चलने पर मिल के सुरक्षा प्रभारी विजय कुमार सुखीजा को घटना की सूचना दी गई। सुखीजा ने थानाध्यक्ष मनीष उपाध्याय को तहरीर देकर चोरी के खुलासे की मांग की। मिल के सीए अशोक चतुर्वेदी ने बताया कि कुछ दिन पहले भी दो लाख रुपये का कॉपर तार चोरी हुआ था। इस घटना का खुलासा नहीं हो सका है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा होगा। इधर, चीनी मिल प्रभारी एलबी सिंह ने सुरक्षा कर्मियों से भी चोरों को खोजने के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन

           

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed