फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Thousands took the plunge into the ocean like

हजारों ने लगाई कामना सागर में डुबकी

Thu, 19 Mar 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, दिनेशपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, दिनेशपुर Updated Thu, 19 Mar 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन

हरिचांद गुरुचांद मतुआ मिशन के संस्थापक हरिचांद ठाकुर के 203वें जन्मोत्सव पर चल रहे चार दिवसीय मतुआ महामेले में  ‘महावारुणी’  पर्व पर देश भर के विभिन्न प्रांतों से आए हजारों लोगों ने कामना सागर में स्नान कर अपने आराध्य देव का भावपूर्ण स्मरण किया। मंदिर परिसर में आचार्य गोपाल महाराज ने सामूहिक दीक्षा देकर हजारों लोगों को मतुआ संप्रदाय में शामिल किया।  

विज्ञापन

हरि मंदिर परिसर में चल रहे कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार को ‘महावारुणी’ पर्व पर कृत्रिम तालाब ‘कामना सागर’ में हजारों स्त्री पुरुषों ने मधुकृष्ण त्रयोदशी महायोग में स्नान किया। स्नान कार्यक्रम तिथि लग्नानुसार दोपहर 3.43 बजे से रात 8.32 तक चला। इसमें आसपास के क्षेत्रों के अलावा देश के विभिन्न प्रांताें से भारी तादाद में आए लोगों ने शिरकत की। सुबह हजारों मतुआ अनुयायियों ने ढोल नगाड़ों और हरिचांद ठाकुर के चित्र के अलावा आचार्य गोपाल महाराज और उनके शिष्य विवेकानंद ब्रह्मचारी को रथ में बैठाकर नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली। हरि मंदिर प्रांगण से शुरू हुई शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों व गलियों से होकर वापस हरिमंदिर आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में शामिल लोग ढोल नगाढ़ों व शंख ध्वनि के साथ ‘जय-हरिबोल जय-हरिबोल’ का जाप कर रहे थे। दोपहर बाद आचार्य गोपाल महाराज ने श्री ओढ़ाकांदी धाम बांग्लादेश के मुख्य तालाब, सात समुद्र व देश की प्रमुख तेरह नदियों से लाए गए जल को कृत्रिम तालाब ‘कामना सागर’ में मिलाकर उसे पवित्र किया। इस दौरान हजारों लोगों ने कामना सागर में फल दान किया। मंदिर परिसर में देश भर से आए श्रद्धालुओं की टीमों का क्रमबद्ध अखंड हरिनाम कीर्तन व अटूट लंगर जारी रहा। मंदिर परिसर में आचार्य गोपाल ब्रह्मचारी व उनके प्रमुख शिष्य विवेकानंद ब्रह्मचारी ने हजारों महिला एवं पुरुषों को सामूहिक दीक्षा देकर मतुआ संप्रदाय में शामिल किया। कार्यक्रम में बीज प्रमाणीकरण संस्था के अध्यक्ष तिलकराज बेहड़, चेयरमैन काबल सिंह के अलावा तमाम जनप्रतिनिधियों नें भागेदारी की। मंदिर परिसर व उसके साथ सटे मुख्य मार्ग के दोनों ओर विशाल मेला लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed