फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Things like floods in the Sisaiya bonded area, crop submerged

सिसैया बंधा क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात, फसल जलमग्न

Mon, 12 Jun 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Mon, 12 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
 Things like floods in the Sisaiya bonded area, crop submerged
विरोध - फोटो : अमर उजाला

सिसैया बंधा क्षेत्र में शारदा सागर बांध का पानी रोके जाने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सैकड़ों एकड़ गन्ने की फसल जलमग्न हो गई है। जलस्तर इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो पानी लोगों के घरों में घुस जाएगा। क्षेत्र के लोगों ने विधायक पुष्कर सिंह धामी से इस समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


शारदा सागर बांध में उत्तराखंड से जाने वाली नहरें और नदियां गिरती हैं। इस बांध से गर्मी और सर्दियों के समय सिंचाई के लिए पानी एकत्रित किया जाता है। बंधे के अंदर गांव बसे हुए हैं। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग जब भी शारद सागर में बांध की क्षमता के अनुरूप पानी रोकने का प्रयास करता है। ऐसी स्थिति में यहां सिसैया बंधा क्षेत्र में डूब के हालात बन जाते हैं।
विज्ञापन



उत्तराखंड बनने के बाद यह स्थिति अधिक खराब हुई है। बांध का नियंत्रण उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन है। गांव में पानी भर जाने की सूचना पर रविवार को भाजपा नेता नवीन बोरा ग्रामीणों का हाल जानने मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और केंद्र भाजपा की सरकार है। उन्हें इस समस्या से निजात मिलनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीन बोरा ने ग्रामीणों की समस्या से विधायक धामी को फोन पर अगवत कराया। विधानसभा सत्र देहरादून में मौजूद विधायक धामी ने इस समस्या को सदन में रखा। विधायक ने बताया कि इस संबंध में उनकी उत्तर प्रदेश के अधिशासी अभियंता से वार्ता चल रही है। 


उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा इस अवसर पर हंसराज राजभर, गुड्डू साहनी, रामाकांत, छोटे लाल, जगदीश यादव, हरिओम, अजय कुमार, शंकर राम, रामआशीष आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed