{"_id":"6a25a3980bd6cbb65402ab03","slug":"thefts-in-temples-exposed-two-including-a-scrap-dealer-arrested-kashipur-news-c-235-1-ksp1008-144116-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मंदिरों में हुई चोरियों का खुलासा, कबाड़ी समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मंदिरों में हुई चोरियों का खुलासा, कबाड़ी समेत दो गिरफ्तार
Sun, 07 Jun 2026 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 07 Jun 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। तीन मंदिरों में हुई चोरियों की वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक कबाड़ी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर मंदिर से चोरी गया सामान व नगदी बरामद हुई है। दो अन्य आरोपी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं।
बीती 26 मई को स्टेडियम के पास स्थित नागन शक्ति मंदिर, 31 मई को गंगे बाबा मंदिर व नागनाथ मंदिर के दानपात्रों के ताले तोड़ कर चोर हजारों रुपये की नकदी के अलावा तांबे के कलश, नाग, घंटिया व छत्र आदि चोरी कर ले गये थे। एसएसपी अजय गणपति ने काशीपुर पुलिस को इन वारदातों के अनावरण का निर्देश दिए थे। पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर ने घटनाओं के खुलासे के लिए टीम का गठन किया था। रविवार को सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने करीब 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाले। पुलिस ने मानपुर रोड स्थित नौगजा कब्रिस्तान की पुलिया के पास खड़े रामनगर निवासी तालिब हुसैन को एक बाइक समेत धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने रामनगर निवासी सन्नी सिंह व मोईन के साथ मिलकर मंदिरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली। बताया कि चोरी का सामान उन्होंने कुमाऊं कॉलोनी में कबाड़ी जलीस अहमद को बेचा है। पुलिस ने जलीस की दुकान से मंदिरों से हुई चोरियों का सामान बरामद कर कबाड़ी जलीस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सन्नी व मोईन की तलाश में जुटी है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तालिब वर्ष 2022 में थाना रामनगर से चोरी के मामले में जेल जा चुका है। टीम में कोतवाल हरेंद्र सिंह, एसएसआई नवीन बुधानी, कटोराताल चौकी प्रभारी मीना रावत, एएसआई प्रकाश बोरा, कांस्टेबल दर्शन सिंह, गौरव सनवाल आदि थे।
इनपुट
कमेटियों ने किया पुलिस टीम को सम्मानित
मंदिरों में हुई चोरियों का खुलासा होने पर श्री गंगे बाबा मंदिर की ओर से सेवादार राजेश शर्मा, पुजारी पंडित केवलानंद जोशी, श्री नागनाथ मंदिर के पुजारी गणेश नाथ, अनिल कुमार त्यागी, नीरज अग्रवाल आदि ने पुलिस टीम को पटका पहनाकर व बुके देकर सम्मानित किया।