फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   theft in lawyer house in khatima udham singh nagar

दिनदहाड़े वकील का घर खंगाला: चहारदीवारी फांदकर अंदर आए और आठ लाख की नकदी समेटकर ले गए चोर, जांच शुरू

Sat, 03 Aug 2024 11:30 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 03 Aug 2024 11:30 AM IST
सार

खटीमा में चोरों ने दिनदहाड़े खटीमा अधिवक्ता एसोसिएशन के पूर्व सचिव के घर का ताला तोड़कर लाखों की नकदी और जेवर चुरा लिए। अधिवक्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की है।

विज्ञापन
theft in lawyer house in khatima udham singh nagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खटीमा में चोरों ने दिनदहाड़े खटीमा अधिवक्ता एसोसिएशन के पूर्व सचिव के घर का ताला तोड़कर लाखों की नकदी और जेवर चुरा लिए। अधिवक्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की है।

विज्ञापन

वार्ड नंबर एक, सैनिक कॉलोनी निवासी अधिवक्ता साबिर हुसैन बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे सिविल कोर्ट गए थे। उनकी पत्नी हिना सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपनी मौसी के 40वें में लालकुआं (नैनीताल) चली गई थीं। उनके बच्चे हॉस्टल में रहते हैं तो दोनों के जाने के बाद घर में कोई नहीं था।

विज्ञापन

शाम करीब छह बजे दंपती साथ ही घर पहुंचे। घर के मुख्य गेट का ताला तो लगा था लेकिन अंदर चैनल का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। घर में अलमारी के लॉकर से आठ लाख रुपये और पांच तोले सोने के जेवर गायब थे। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मकान की चहारदीवारी फांदकर भीतर घुसे चोर
सड़क किनारे मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खराब मिले। चूंकि घर के मुख्य गेट का ताला बंद था, इसलिए आशंका व्यक्त की जा रही है कि चोर मकान की चहारदीवारी से कूदकर भीतर घुसे होंगे। परिजनों ने बताया कि चहादीवारी के पीछे की गली में सन्नाटा रहता है। इसका फायदा उठाकर चोर मकान में घुसे होंगे।

चोरी के बंद कर दिया था लॉकर
परिजनों ने बताया कि अलमारी की चाभी बिस्तर पर रह गई थी। इस कारण चाेरों को आलमारी का लॉकर तोड़ने की जरूरत नहीं पड़ी। चोरी करने के बाद चोरों ने लॉकर को पहले की तरह बंद कर दिया था। इसके बाद चाभी को अपने स्थान पर रखने के अलावा चोर चैनल पर टूटा हुआ ताला लटका गए । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed