फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The young farmer in debt got poisoned by poison

कर्ज में डूबे युवा किसान ने जहर खाकर जान दी 

Thu, 13 Jul 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर।
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर। Updated Thu, 13 Jul 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
The young farmer in debt got poisoned by poison
मृतक किसान बलविंदर सिंह सरना का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

कर्ज जमा करने का बैंक से नोटिस मिलने से तनाव में आए किसान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने केलाखेड़ा थाने में हंगामा कर तहरीर सौंपी। सूचना पर एसडीएम पीएस राणा ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुुंचकर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि मृतक किसान पर पीएनबी बेरिया दौलत का 7 लाख 49 हजार 896 रुपये का कर्ज था। बैंक की ओर से नोटिस देकर 30 जून को ऋण जमा कराने की हिदायत दी गई थी। पैसों का इंतजाम न होने पर बुधवार  सुबह किसान बलविंदर सिंह सरना ने आत्महत्या कर ली। मृतक के हिस्से में चार एकड़ कृषि भूमि बताई गई है। मृतक किसान खेतीबाड़ी के साथ साथ घर के आगे परचून की दुकान भी चलता था। 
विज्ञापन


आरोप है कि गांव बांसखेड़ी भजुआनंगला निवासी बलविंदर सिंह सरना (39) पुत्र मलूक सिंह सरना ने करीब 12 साल पहले गांव बेरिया दौलत स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 4 लाख 75 हजार रुपये का ऋण लिया था। जिस पर ब्याज लगकर 749896 रुपये हो गया था। फसलों के वाजिब दाम न मिलने और लगातार खेतीबाड़ी में हो रहे नुकसान के कारण ऋण जमा नही कर पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक किसान पर बेरिया दौलत पीएनबी ऋण के अलावा सहकारी समिति और भाई, पिता के संयुक्त खाते पर भी कर्ज है। मृतक बलविंदर सिंह को पीएनबी बेरिया दौलत के प्रबंधक ओर से अंतिम नोटिस भेजकर 30 जून तक बैंक में उपस्थित होकर कर्ज चुकाता करने की हिदायत दी गई थी।

पैसो की इंतजाम नही होने पर मृतक किसान बैंक नही पहुंचा। जिस पर बैंक की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा था। बुधवार को सुबह छह बजे किसान बलविंदर सिंह सरना ने घर में जहर खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन एक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे रुद्रपुर स्थित एक अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने केलाखेड़ा थाने पहुंचकर एसओ राजेश कुमार को तहरीर सौंपी। 
  
मृतक किसान की मासूम बेटी है गुमसुम 
युवा किसान बलविंदर सिंह सरना की मौत के बाद उसकी 14 वर्षीय मासूम बेटी गुड़िया अपने पांच माह के भाई प्रभजोत को लेकर पड़ोसी के घर में गुमसुम थी। मृतक के पिता मलूक सिंह, भाई कुलदीप सिंह, पत्नी नीलम का रो रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि मृतक के बड़े भाई मारू की करीब दस साल पहले ट्रेन हादसे में मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि मृतक के पास 10 लाख का बैंक ऋण था। जिसमें पचास फीसदी से अधिक जमा हो चुका है।   

किसान बलविंदर सिंह सरना की मृत्यु का कारण जाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। उन्होंने घटना को दुख व्यक्त किया। स्वास्थ्य के कारण मृत्यु होने सहित अन्य बिंदुओं पर पुलिस से गहनता पूर्वक जांच कराई जा रही है। 
   -पीएस राणा, एसडीएम, बाजपुर   

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत कारणों की पुष्टि होगी। मृतक के घर से कोई सुसाइड नोट नही मिला है। इस संबंध में एसडीएम की रिपोर्ट आई है। मामले की गहनता से जांच कराई जायेगी। 

डा. नीरज खैरवाल डीएम यूएसनगर 

किसानों ने की कर्ज माफी और मुआवजे की मांग 
 किसान सेवक अजीत प्रताप रंधावा ने बताया कि कर्ज से परेशान किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश सरकार किसानों की कर्जा माफ करने की तरफ कतई गंभीर नही है। उन्होंने प्रदेश सरकार ने मृतक का कर्जा माफ करने और मुआवजा देने की मांग की है। बृहस्पतिवार को भाकियू प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा सहित अन्य किसान मृतक के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। कर्ज माफी को लेकर संघर्ष की रणनीति बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed