{"_id":"6a4e9c96e0db9c78ed00e806","slug":"the-womens-team-of-39th-corps-and-the-mens-team-of-49th-corps-won-the-title-sitarganj-news-c-242-1-rdp1025-144053-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 39वीं वाहिनी की महिला और 49वीं वाहिनी की पुरुष टीम ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 39वीं वाहिनी की महिला और 49वीं वाहिनी की पुरुष टीम ने जीता खिताब
Thu, 09 Jul 2026 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 57वीं वाहिनी मुख्यालय में आयोजित तीन दिवसीय अंतरवाहिनी महिला और पुरुष खो-खो प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में 39वीं वाहिनी की महिला टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 57वीं वाहिनी को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, 49वीं वाहिनी की पुरुष टीम ने 39वीं वाहिनी को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। 39वीं, 49वीं और मेजबान 57वीं वाहिनी की महिला एवं पुरुष टीमों ने शानदार खेल भावना और कौशल का प्रदर्शन किया। तीन दिन तक चली इस प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और उत्साह का माहौल बना रहा।
इस दौरान कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने पुरुष एवं महिला विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं जवानों में अनुशासन, सकारात्मक सोच, शारीरिक क्षमता और मानसिक दृढ़ता विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। खेलों से टीम भावना मजबूत होती है और जवानों को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में उप कमांडेंट दीपक सिंह जयाडा, उप कमांडेंट अनिल कुमार यादव, उप कमांडेंट दीपक तोमर, उप कमांडेंट प्रियदर्शिनी निहारिका राय, सहायक कमांडेंट अरविंद कुमार, निरीक्षक सुशील कुमार यादव, उप निरीक्षक दीवान सिंह सहित 57वीं वाहिनी के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।