फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   the unsuspecting tehsildar lodged a report against the dumper driver and owner attempting to crush the dumper

नायब तहसीलदार ने डंपर चालक ब स्वामी के खिलाफ डंपर से कुचलने का प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
the unsuspecting tehsildar lodged a report against the dumper driver and owner attempting to crush the dumper
जसपुर । फीका नदी से अवैध खनन कर डंफर में रेता ले जा रहे डंपर चालक ने नायब तहसीलदार की कार में टक्कर मारकर उन्हें तथा सिपाही को कुचलने का प्रयास किया और डंपर लेकर फरार हो गया। नायब तहसीलदार ने डंपर के स्वामी व चालक के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नायब तहसीलदार सुदेश कुमार ने कहा कि 27 मई की रात्रि 11:30 बजे एक व्यक्ति ने फीका नदी मैं अवैध खनन होने की सूचना जिला कंट्रोल रूम को दी । फिर उस व्यक्ति ने कंट्रोल रूम से उनका नाम और मोबाइल नंबर लेकर उन्हें सूचना दी। रात्रि को ही उन्होंने एक प्राइवेट कार लेकर फीका नदी का निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि एक डंपर नदी से रेत भरकर जसपुर की दिशा को जा रहा है । उन्होंने धर्मपुर पुलिस चौकी से एक सिपाही लेकर कार से डंपर का पीछा किया। वह धरमपुर बैरियर को पार कर यूपी पहुंच गया। इस बीच डंपर चालक ने उनकी कार को कई बार टक्कर मार कर उन दोनों को कुचलने का प्रयास किया । उन्होंने थाना रेहड जिला बिजनौर यूपी के थानाध्यक्ष को फोन कर मदद मांगी किंतु मदद नहीं मिली । उन्होंने डंफर को ओवरटेक कर उसे रुकवाया तो डंपर चालक डंपर को लॉक कर फरार हो गया । उनके साथ गए सिपाही ने डंपर को अनलॉक करने का प्रयास किया किंतु नहीं हुआ । वह धर्मपुर पुलिस चौकी लौट कर आए और वहां से पीएसी के एक सिपाही को अपने साथ ले गए तो देखा की तब तक डंपर चालक डंपर को लेकर फरार हो गया। एसएसआई ललित जोशी ने बताया कि नायब तहसीलदार की तहरीर पर डंपर चालक और स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed