फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The temple of Shiva resounded with 'Bam-Bam Bhole'

Udham Singh Nagar News: बम-बम भोले से गूंजे शिवालय

Tue, 22 Jul 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 22 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The temple of Shiva resounded with 'Bam-Bam Bhole'
रुद्रपुर में सावन के सोमवार को जयनगर स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करते लोग।
रुद्रपुर। सावन के सोमवार पर जिला मुख्यालय के साथ ही अन्य इलाकों के शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। लोगों ने भगवान शंकर का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

शिवालय बम-बम भोले के उद्घोष से गुंजायमान हो उठे। जिला मुख्यालय के शिव-शक्ति मंदिर, पांच मंदिर स्थित शिवालय, वनदेवी मंदिर, अटरिया स्थित शिव मंदिर, जयनगर के अष्टभुजा बिंध्यवासिनी मंदिर स्थित शिवालय में सोमवार को सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू गया था।
विज्ञापन

लोगों ने जलाभिषेक कर भगवान शंकर को बेलपत्र और पुष्प अर्पित किए। दोपहर बाद तक शिवालयों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी था।
लोगों ने देर शाम तक शिव मंदिरों में पूजा की। गूलरभोज, गदरपुर, दिनेशपुर, पंतनगर, किच्छा क्षेत्र में भी शिवालयों में लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed