{"_id":"57a8db6e4f1c1bb461ee4a10","slug":"the-shot-on-opposing-mining-ketmalik","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन का विरोध करने पर खेत मालिक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन का विरोध करने पर खेत मालिक को मारी गोली
अमर उजाला काशीपुर
Updated Tue, 09 Aug 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर में घायल बंटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। खेत से जबरन खनिज ले जा रहे लोगों को खेत मालिक ने रोका तो हंगामा हो गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने हाथापाई कर खेतमालिक को गोली मार दी। हाथ में गोली लगने से खेतमालिक घायल हो गया, उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल ने चार के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस गोली लगने की घटना को संदिग्ध मान रही है।
ग्राम नूरपुर निवासी बंटी (25) पुत्र बाबूराम का कोसी नदी किनारे खेत है। सोमवार की सुबह कुछ लोग बंटी के खेत से खनिज खोदकर बैलगाड़ी में ले जा रहे थे। बंटी ने जब उन्हें रोका तो दोनों पक्षों में मारपीट और हाथापाई हो गई। आरोप है कि भीड़ में शामिल किसी ने तमंचे से बंटी पर गोली चला दी, जो उसके हाथ में लगी। लहूलुहान हालत में बंटी को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गोली चलने की सूचना मिलते ही कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायल से घटना की जानकारी ली। प्रभारी धीरेंद्र ने बताया कि बंटी के हाथ की कोहनी में मामूली घाव है। गोली लगने की घटना संदिग्ध लग रही है। घायल ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।