फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The release of cyanide-contaminated water has devastated aquatic life in rudrapur

Uk: रसायन युक्त पानी छोड़े जाने से जलीय जीवन तबाह, पीसीबी की भूमिका पर सवाल

Sun, 04 Jan 2026 12:45 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 04 Jan 2026 12:45 PM IST
सार

रुद्रपुर जिले की कल्याणी और बेगुल नदियां लगातार प्रदूषण की शिकार हो रही हैं। खुले में गिराए जा रहे रासायनिक अपशिष्ट से मछलियों की मौत हो रही है, जबकि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जिम्मेदार विभाग अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पाए हैं।

विज्ञापन
The release of cyanide-contaminated water has devastated aquatic life in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

रुद्रपुर में जिले की कल्याणी और बेगुल नदियां इन दिनों प्रदूषण की शिकार हैं लेकिन इससे भी ज्यादा चिंता की बात यह है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की भूमिका पूरी तरह सवालों के घेरे में है। नदियों में खुलेआम दूषित और रासायनिक पदार्थ गिर रहा है जिससे मछलियां मर रही हैं। किसान और ग्रामीण परेशान हैं फिर भी जिम्मेदार विभाग का रवैया लापरवाही भरा दिख रहा है।

विज्ञापन

दो महीने पहले कल्याणी नदी में रासायनिक पदार्थ डालने से बड़ी संख्या में मछलियों की मौत हुई थी। घटना के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जिला प्रशासन ने औपचारिक सक्रियता दिखाते हुए जांच के आदेश जारी किए। पानी के नमूने लेने की बात कही और दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया था लेकिन हकीकत यह है कि आज तक न तो जांच रिपोर्ट सार्वजनिक हुई न किसी फैक्टरी पर कार्रवाई दिखाई दी। कल्याणी नदी में आज भी लगातार दूषित पानी बह रहा है।

विज्ञापन

बेगुल में जहर से मर गई थी मछलियां

कुछ दिन पहले जहर से बेगुल नदी में मछलियों के मरने की घटना सामने आई थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ औद्योगिक कंपनियां रात में रासायनिक अपशिष्ट सीधे नदी में छोड़ देती हैं। इसके बाद भी नदी को प्रदूषित करने वालों पर कार्रवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से कल्याणी नदी की जांच के संबंध में किसी तरह की रिपोर्ट अभी तक नहीं सौंपी गई है। बोर्ड के अधिकारियों को जल्द ही रिपोर्ट सौंपने को कहा है। बेगुल नदी में भी रसायन डालने की जांच को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। - पंकज उपाध्याय, एडीएम

 बेगुल नदी की सैंपलिंग कराई गई है और इस घटना की विस्तृत जांच कराई जा रही है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट तैयार कर डीएम को सौंप दी जाएगी। इसके अलावा संबंधित दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - आरपी सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed