{"_id":"6851c5008d45bbf7d906a7a5","slug":"the-proposal-for-upgradation-of-rvm-is-gathering-dust-in-the-headquarters-for-one-and-a-half-years-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-128462-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: राउमावि के उच्चीकरण का प्रस्ताव डेढ़ साल से मुख्यालय में फांक रहा धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: राउमावि के उच्चीकरण का प्रस्ताव डेढ़ साल से मुख्यालय में फांक रहा धूल
Wed, 18 Jun 2025 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। डेढ़ साल से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानपुर और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवलालपुर अमरझंडा के उच्चीकरण का प्रस्ताव मुख्यालय में पड़ा धूल फांक रहा है। ऐसे में इस बार भी हाईस्कूल उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए कई किमी की दौड़ लगानी पड़ेगी।
काशीपुर ब्लॉक में पांच राजकीय इंटर कॉलेज, दो जीजीआईसी और छह राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हैं। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानपुर को 2011 में मान्यता दी गई।
इस विद्यालय में सत्र 2020-21 में 300, 2021-22 में 304, 2022-23 में 293 छात्र संख्या रही। 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए करीब छह किलोमीटर काशीपुर या आसपास के इंटर कॉलेजों की दौड़ लगानी पड़ती है। सबसे अधिक परेशानी छात्राओं को होती है।
विज्ञापन
वहीं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवलालपुर अमरझंडा में सत्र 2020-21 में 330, सत्र 2021-22 में 333, 2022-23 में 315 छात्र संख्या रही।
यहां के छात्रों को भी दसवीं के बाद आगे की पढ़ाई के लिए कई किमी दूर जाना पड़ता है। छात्रों की सुविधा के लिए विभाग ने दोनों विद्यालयों को इंटरमीडिएट तक उच्चीकृत करने के प्रस्ताव पिछले साल मुख्यालय भेजे थे। अभी तक भी इन प्रस्तावों पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।