फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The post-charge removal performance of traders

चौकी इंचार्ज हटाने को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन

Tue, 24 Mar 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Tue, 24 Mar 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
The post-charge removal performance of traders
 गल्ला मंडी में ट्रक हटाने को लेकर चालकों और व्यापारियों के बीच जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब बीच बचाव का प्रयास किया तो, व्यापारी नेता और बाजार चौकी इंचार्ज की भी नोकझोंक हो गई। जिससे माहौल और गरमा गया। बाद में आक्रोशित व्यापारियाें ने चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय के साथ ही कैंप कार्यालय में धरना भी दिया। साथ ही मांग पूरी न होने पर बाजार बंद की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

गल्ला मंडी में अक्सर रात को बाहर से आने वाले चालक अपने ट्रक पार्क कर देते हैं। सोमवार की देर रात पंजाब से आए एक चालक और उसके साथी ने ट्रक को गल्ला मंडी में पार्क कर दिया। इसी बीच कुछ व्यापारी वहां आए और ट्रक हटाने को कहने लगे। इसी बात को लेकर ट्रक चालकों और व्यापारियों में विवाद हो गया। बात बढ़ी तो नौबत हाथापाई तक आ पहुंची। दोनाें ही पक्षों मेें जमकर मारपीट हुई। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर बाजार चौकी इंचार्ज जसवीर सिंह चौहान पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और बीच बचाव करने लगे।  बताया जा रहा है कि इस दौरान व्यापारी नेता हरीश अरोरा और चौकी इंचार्ज के बीच भी नोकझोंक हो गई। इससे आक्रोशित व्यापारी चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग को लेकर मौके पर ही धरने में बैठ गए। व्यापारियों के धरने पर बैठने की सूचना पर  सीओ रमेश चंद्र जोशी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। साथ ही उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। कैंप कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन की सूचना पर एसएसपी नीलेश आनंद भरणे पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed