फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The patient will get the cylinder only after showing it in the video call

मरीज को वीडियो कॉल में दिखाने पर ही मिलेगा सिलिंडर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
The patient will get the cylinder only after showing it in the video call
अगर आपको कोरोना संक्रमित मरीज के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर लेना है तो पहले आपको व्हाट्सएप पर अपने मरीज को वीडियो कॉल से प्लांट वालों को दिखाना होगा। इसके बाद ही आपको सिलिंडर उपलब्ध हो पाएगा। अब तक सिर्फ डॉक्टर के पर्चे पर ही सिलिंडर उपलब्ध हो जा रहा था। सिलिंडरों की कालाबाजारी न हो सके और जरूरतमंद को ऑक्सीजन मिल सके इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू की है।
विज्ञापन

काशीपुर में गोपाल गैस, चामुंडा गैस, उत्तरांचल गैस, गंगा गैस, दीप गैस, आलू फार्म और लिक्वी ऑक्सीजन प्लांट में ऑक्सीजन रिफिलिंग की व्यवस्था है। इन सभी प्लांटों पर रोजाना सैकड़ों लोग ऑक्सीजन लेने पहुंच रहे हैं। जिससे कई बार प्लांटों में हंगामे की स्थिति भी बन जा रही है। सिलिंडर भरवाने वालों में उत्तराखंड के साथ ही यूपी के लोग भी हैं। मंगलवार को हरियावाला स्थित लिक्वी गैस प्लांट में भी लोगों की भीड़ बढ़ने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर कुंडा थाना प्रभारी अरविंद चौधरी और तहसीलदार वीसी पंत मय फोर्स के मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

अरविंद चौधरी ने बताया कि गैस लेने के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसके तहत गैस लेने वाले को पहले डाक्टर के पर्चे के साथ ही अपने मरीज को वीडियो कॉल पर दिखाना होगा। मरीज होने की पुष्टि के बाद ही ऑक्सीजन दी जाएगी। तहसीलदार बीसी पंत ने कहा कि कुंडा थाना पुलिस की इस व्यवस्था से ऑक्सीजन की कालाबाजारी पर रोक लगेगी। सभी ऑक्सीजन प्लांटों में इसे लागू कर दिया गया है। कालाबाजारी रोकने के लिए हर प्लांट में दो पटवारी और एक अमीन की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलू फार्म पर पांच घंटे बंद रहा प्लांट
काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित आलू फार्म में स्थित ऑक्सीजन गैस प्लांट मंगलवार को तकनीकी खराबी के कारण पांच घंटे बंद रहा। जिससे हरियावाला गैस प्लांट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तहसीलदार वीसी पंत ने बताया कि पांच घंटे बाद प्लांट चालू होने पर लोगों को गैस का वितरण किया गया। (ब्यूरो)

सिलिंडर घरों में स्टोर करने से भी आपूर्ति बाधित
काशीपुर। कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडरों का उपलब्ध न होने का कारण यह भी देखा जा रहा है कि लोग कोरोना के डर और संक्रमण होने की स्थिति में समय पर ऑक्सीजन मिलने के लालच में सिलिंडरों को अपने घर पर स्टॉक कर रहे हैं। इसी तरह दवा का स्टॉक भी लोग घर पर करने लगे हैं। जबकि वह संक्रमित नहीं हैं। इससे आपूर्ति बाधित हो रही है। प्रशासन अब ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed