फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The other day, at the foot of two shocks of earthquakes

दूसरे दिन भी तराई में भूकंप के दो झटके

Sun, 26 Apr 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Sun, 26 Apr 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
The other day, at the foot of two shocks of earthquakes

तराई में रविवार को भी भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। 11 मिनट के अंतराल में आए भूकंप के दो झटकों में से पहला झटका दोपहर करीब 12:45 बजे आया। भूकंप के झटके के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। एक दूसरे को फोन कर मामले की जानकारी देते नजर आए।

विज्ञापन

 शनिवार सुबह नेपाल में आए भूकंप के बाद तराई में भी भूकंप के दो झटके महसूस हुए। इनमें पहला झटका20-25 और दूसरा 15 मिनट तक महसूस किया गया। इधर रविवार दोपहर भी करीब 12:45 बजे तराई में भूकंप का पहला हल्का झटका महसूस किया गया। इसके 11 मिनट बाद करीब 12:56 मिनट में दूसरा झटका लगा। हालांकि इसका पता वाहन सवार और यहां वहां पैदल चल रहे लोगों को महसूस नहीं हुआ। लेकिन जो लोग घरों में और अपने कार्यालयों में थे, उन्हें भूकंप का हल्का झटका महसूस हुआ। भूकंप के झटकों से घरों में रखे गए बर्तन और अन्य सामान हिलने लगे। यह देख लोगों में हड़कंप मच गया और वे अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। साथ ही अपने परिचितों को फोन कर भूकंप के झटकों के बारे में जानकारी देने लगे। पंत विवि के मौसम वैज्ञानिक डा.एचएस कुशवाहा ने बताया कि पहला झटका दोपहर 12:45 बजे और दूसरा 12:56 बजे महसूस हुए। दोनों ही झटके हल्के थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed