फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The mobile phones of deceased Sukhwant and his wife were sent to Dehradun for investigation.

Udham Singh Nagar News: मृतक सुखवंत व उनकी पत्नी के मोबाइल जांच के लिए देहरादून भेजे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
The mobile phones of deceased Sukhwant and his wife were sent to Dehradun for investigation.
काशीपुर। मृतक सुखवंत सिंह आत्महत्या के मामले में पुलिस ने घटनास्थल से बरामद मृतक और उनकी पत्नी के मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया था। अब ये जांच के लिए अदालत के माध्यम से देहरादून लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन


जमीन खरीद-फरोख्त में लगभग चार करोड़ की धोखाधड़ी से परेशान होकर आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम पैगा निवासी सुखवंत सिंह पुत्र तेजा सिंह ने बीती 10-11 जनवरी को हल्द्वानी गौलापार स्थित एक होटल में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से मृतक और उनकी पत्नी के मोबाइल को अपने कब्जे में लेकर पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया था।
विज्ञापन

वहीं इस घटनाक्रम को लेकर आईजी एसटीएफ नीलेश आनंद भरणे की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया था। टीम का नेतृत्व चंपावत एसपी अजय गणपति कर रहे हैं। एसआईटी में शामिल सीओ वंदना वर्मा मंगलवार को टीम के साथ काशीपुर पहुंचीं। यहां पर उन्होंने घटनाक्रम से जुड़े बिंदुओं पर जांच-पड़ताल की। बताया जांच की कड़ी में मृतक और उनकी पत्नी के मोबाइल की कॉल डिटेल और फॉरेसिंक जांच काफी महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed